मिस्र के प्राचीन मंदिरों के शहर लक्जर में आज सूर्योदय के समय उड़ान भर रहे हॉट एयर बैलून में आग लग गई, जिसके कारण उसमें विस्फोट होने से 19 पर्यटकों की मृत्यु हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मिस्र:
मिस्र के प्राचीन मंदिरों के शहर लक्जर में आज सूर्योदय के समय उड़ान भर रहे हॉट एयर बैलून में आग लग गई, जिसके कारण उसमें विस्फोट होने से 19 पर्यटकों की मृत्यु हो गई।
सूत्रों ने बताया कि इस विस्फोट में मारे गए पर्यटकों में जापानी और कोरियाई पर्यटक भी थे।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जब इस गुब्बारे में आग लगी उस वक्त इसमें 21 लोग यात्रा कर रहे थे और यह धरती से करीब 300 मीटर ऊपर (1,000 फीट) उड़ान भर रहा था।
इस गुब्बारे का संचालन कर रही कंपनी की कर्मचारी ने कहा कि इस हादसे में गुब्बारे का पायलट और एक पर्यटक बच गए, क्योंकि वे गुब्बारे के जमीन पर पहुंचने से पहले ही उसमें बनी टोकरी से कूद गए थे। दोनों को ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
कर्मचारी ने नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि पर्यटक कोरिया, जापान और ब्रिटेन से थे और इनके साथ में एक मिस्र का भी निवासी था।
इससे पूर्व सुरक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 19 लोगों की मृत्यु हुई और ये सभी हांग कांग, जापान, फ्रांस और ब्रिटेन से थे।
कर्मचारी ने फोन पर बताया कि यह बहुत दुखद है। हमें अब तक यह नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ या फिर क्या गलत हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मिस्र, हॉट एयर बैलून दुर्घटना, मिस्र में गुब्बारा फटा, Hot Air Balloon Flight Accident, Egypt Hot Air Balloon, Egypt