विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2011

मिस्र में यमन के राजदूत को बंदूधारियों ने लूटा

मिस्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने यमन के राजदूत से करीब 5,94,000 डॉलर की नकदी लूट ली।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काहिरा: मिस्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने यमन के राजदूत से करीब 5,94,000 डॉलर की नकदी लूट ली। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यमन के राजदूत अब्देल वाले अल-शमीरी मिस्र के दक्षिणी शहर एसूत जा रहे थे, उसी समय तीन बंदूकधारियों ने उन्हें लूट लिया। अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। अल-शमीरी ने अधिकारियों को बताया कि उनके पास करीब 5,94,000 डॉलर नकद मौजूद थे और वह इन पैसों को एसूत विश्वविद्यालय में यमन के छात्रों के बीच छात्रवृति के तौर पर वितरित करने वाले थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिस्र, यमन, नकदी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com