विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2013

सर्बिया में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी सर्बिया के कम आबादी वाले क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल वहां से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।
मास्को: रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी सर्बिया के कम आबादी वाले क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल वहां से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केन्द्र यकुतिया प्रांत में जमीन से दस किलोमीटर नीचे स्थित था। यह भूकंप कम आबादी वाले क्षेत्र में महसूस किया गया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 53 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 6.6 थी।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earth Quake In Serbia, सर्बिया में भूकंप, भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com