- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान. एक हफ्ते तक एक दूसरे पर नहीं चलाएंगे गोली.
- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बीच आया ट्रंप का बयान.
- तेहरान में चल रही हैं की अली खामेनेई के अंतिम संस्कार रस्में.
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तेहरान में जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का एक बयान आया है. ट्रंप का कहना है कि अभी एक हफ्ते तक कोई पक्ष एक दूसरे पर गोली नहीं चलाएगा. उनका कहना है 'वह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार पर नजर रख रहे हैं. फिलहाल अंतिम संस्कार से जुड़ी गतिविधियां खत्म होने तक एक हफ्ते तक बातचीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस दौरान कोई भी पक्ष दूसरे पर गोली नहीं चलाएगा.' बता दें कि ईरान के तेहरान में खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए रविवार को लाखों लोग जुटे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं.
चर्चा में हैं डोनाल्ड ट्रंप का बयान
डोनाल्ड ट्रंप का बयान अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न से पहले आया है. एक सभा में ट्रंप ने कहा 'ईरान के साथ हुआ संघर्ष और सैन्य कार्रवाई को सही बताया है. ईरान हमसें समझौता करने के लिए तैयार है, वह हर तरह से अब सुलह करना चाहते हैं. हमने एक हफ्ते का ब्रेक लिया है, क्योंकि अमेरिका अच्छा है.' अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान आया ट्रंप का यह बयान फिलहाल देशभर में चर्चा में है.
ये भी पढ़ेंः खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ा तेहरान में जनसैलाब, एक साथ रखे पोती-बेटी के ताबूत
बता दें कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी 2026 को हुई थी. अमेरिका-इजरायल ने ईरान के खिलाफ जंग की शुरुआत की थी. जिसमें एक हवाई हमलें में उनकी मौत हुई थी. हमले में खामेनेई के परिवार के कई और सदस्यों की भी मौत हुई थी. जिसमें उनकी बेटी, नवजात पोती और दामाद भी शामिल थे. खामेनेई के साथ उनके परिवार के सभी लोगों को भी अंतिम श्रद्धाजंलि दी जा रही है.
9 जुलाई को खामेनेई होंगे सुपुर्द-ए-खाक
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ईरान के तेहरान में शुरू हो गई है. उनकी अंतिम यात्रा तेहरान समेत पांच शहरों से गुजरेगी. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध की वजह से उनका अंतिम संस्कार टाल दिया गया था. चार महीने बाद उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है लेकिन जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है. उससे यह संभावना है कि आगे दोनों देशों में फिर तल्खी आ सकती है.
ये भी पढ़ेंः 250वां स्वतंत्रता दिवस: अंग्रेजों से आजादी लेकर दुनिया की सबसे बड़ी ताकत कैसे बना अमेरिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं