विज्ञापन
27 days ago

Live:  अमरनाथ यात्रा का आज तीसरा दिन है. अमरनाथ यात्रा का आज तीसरा दिन है. 9 जुलाई तक के रजिस्ट्रेशन फुल हो चुके हैं. ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि जिनके पास रजिस्ट्रेशन नहीं है. वह बालटाल या पहलगाम रूट से आगे न बढ़े. क्योंकि रजिस्ट्रेशन नहीं होने की स्थिति में उन्हें चेक पॉइंट्स पर रोक लिया जाएगा. बता दें कि 3 दिन में 13 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड यात्री बालटाल-पहलगाम रूट बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हो चुके हैं. 

Live: मानसून देश में एक्टिव हो चुका है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश,  राजस्थान-हरियाणा समेत मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में भी लगातार बारिश का दौर जारी है. मुंबई में बीती रात सेही अच्छी बारिश हो रही है. जिससे सड़कों पर पानी भर गया है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. 

Live Updates

मुंबई की झीलों में अभी भी कम है जलस्तर

मुंबई की 7 झीलों में जलभंडार अभी भी कम हो गया है. अभी 7 झीलों में कुल क्षमता का 13.19 प्रतिशत जल भंडारण है. जबकि पिछले साल इस समय तक 54.27 प्रतिशत जलस्तर था. मुंबई को जलापूर्ति करने वाली सात झीलों में आज 5 जुलाई सुबह 6 बजे तक 1 लाख 90 हजार 898 मिलियन लीटर उपयोगी जलभंडार उपलब्ध है.  हालांकि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल पानी का स्टॉक 5 लाख 94 हजार 595 ML कम है.

अमरनाथ यात्रा का तीसरा दिन

अमरनाथ यात्रा का रविवार का तीसरा दिन है. जम्मू बैस कैंप से चौथा जत्था रवाना होगा चुका है. वहीं अमरनाथ यात्रा के लिए 9 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन स्लॉट फुल हो गया है. प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो फिर यात्रा को टाल दीजिए. नया कोटा मिलने तक चेकपॉइंट पर ही रुकिए. जैसे ही चेकपॉइंट मिलेगा तो आगे बढ़ना चाहिए. 

महाराष्ट्र में भारी बारिश, मुंबई-पुणे हाईवे पर ट्रैफिक हुआ जाम

महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी है. मुंबई और पुणे के बीच लगातार बारिश हो रही है. जिससे  मुंबई-पुणे हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. क्योंकि कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. भारी बारिश से बोरले पुल के पास जलभराव की स्थिति बनी हुई है. IMD ने मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ में 4 जुलाई के लिए और पालघर में 5 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'रेड' अलर्ट जारी किया है.

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

मुंबई में आज हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है. आज दोपहर 3 बजकर 22 मिनट के बाद 4.19 मीटर ऊंचा हाई टाइड आने की संभावना है. लगातार भारी बारिश और 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की अनुमान है. मुंबई में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है. बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. 

सिंहगढ़ संस्थान के संस्थापक मारुति नवले समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सिंहगढ़ संस्थान के संस्थापक मारुति नवले समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन सभी पर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है. इन पर 27 शिक्षकों के वेतन से करीब 5 करोड़ 6 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगा है. एक पीड़ित महिला शिक्षिका की शिकायत के आधार पर भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज किया गया है. मारुति नवले, सुनंदा नवले, रचना नवले-अष्टेकर और रोहित नवले सहित सात लोगों पर कार्रवाई की गई है, पुलिस ने धोखाधड़ी, गबन और विश्वासघात ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के आरोपों के तहत केस दर्ज किया है. शिकायतकर्ता शिक्षिका का आरोप है कि उनका साढ़े पांच साल का 19 लाख 36 हजार रुपये का वेतन रोक कर रखा गया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है.

मुंब्रा में गिरी स्कूल की दीवार

भारी बारिश के बीच मुंब्रा में एक स्कूल की दीवार गिर गई है. ठाणे जिले के मुंब्रा में 'मैरी स्कूल' की बाउंड्री वॉल सुबह-सुबह अचानक गिर गई. जिससे पास की हाउसिंग सोसाइटी को बहुत नुकसान हुआ है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में विपक्ष की नेता शानू पठान मौके पर पहुंचे हैं. दीवार गिरने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. 

तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया. वह 70 साल की थी और कई बीमारियों से परेशान थी. उनके निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम ने लिखा 'सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई. उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!.'

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने लिखा 'पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया. जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे.'

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर शिवसेना (यूबीटी) आज मुंबई में करेगी प्रदर्शन

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में गबन के विरोध में शिवसेना (यूबीटी) मुंबई में प्रदर्शन करेगी. इस विरोध प्रदर्शन को शिवसेना (यूबीटी) ने 'राम रक्षा' नाम दिया है. जिसका नेतृत्व पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे. सांसद संजय राउत के अनुसार अयोध्या के राम मंदिर में कथित लूट और चोरी के खिलाफ रविवार को शाम 4 बजे मुंबई के दादर में हनुमान मंदिर से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे. यह विरोध प्रदर्शन दादर कबूतरखाना के पास हनुमान मंदिर के पास होगा, जहां ठाकरे खुद पार्टी नेताओं और शिव सैनिकों के साथ 'राम रक्षा' स्तोत्र, 'हनुमान स्तोत्र' और 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे. इस विरोध प्रदर्शन का मकसद अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग करना है.

रामविलास पासवान की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व केंद्रीय मंत्री और  लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. रामविलास पासवान की जयंती पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. 

राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा

राम मंदिर दान चोरी मामले में नया खुलासा हुआ है. अयोध्या पुलिस को कुछ नए सबूत मिले हैं. जिसमें आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी सामने आई है. उसने कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए और कुछ लोगों को कैश दिया था. ऐसे में पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि ये पैसा कहीं दान की चोरी से तो नहीं जुड़ा है. जांच में यह भी पता चला है कि अविनाश ने अपनी एक महिला दोस्त को करीब 2 लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट किया था.

देश में मानसून एक्टिव, 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

भारत में मानसून एक्टिव हो चुका है. मौसम विभाग ने रविवार को भी देश के 18 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की आशंका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Monsoon Rainfall, Ram Mandir News, Ali Khamenei Funeral, Mumbai Rain, Bharat Tiwari Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com