- ट्रंप ने सादिक खान पर कहा, "मैं आपके मेयर का फैन नहीं हूं. मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत भयानक काम किया है."
- डोनाल्ड ट्रंप की इन टिप्पणी पर ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर को कहना पड़ा कि, "वास्तव में वह मेरे एक मित्र हैं."
- सादिक खान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर हैं. वे 2016 में पहली बार इस पद पर चुने गए थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंदन के मेयर सादिक खान पर एक बार फिर हमला बोला है. ट्रंप ने यह जुबानी हमला ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टार्मर के साथ स्कॉटलैंड में एक संवाददाता सम्मेलन में किया. जबकि ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने कहा कि मेयर सादिक खान उनके "दोस्त" हैं.
एक रिपोर्टर ने ट्रंप ने यह पूछा कि क्या वह सितंबर में अपनी राजकीय यात्रा के दौरान लंदन आने का इरादा रखते हैं. ट्रंप ने इसका हां में जवाब दिया लेकिन फिर स्पष्ट किया: "मैं आपके मेयर का फैन नहीं हूं. मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ही भयानक काम किया है." उन्होंने कहा, "लंदन के मेयर... एक घटिया इंसान हैं."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ट्रंप की इन टिप्पणी पर स्टार्मर को कहना पड़ा कि, "वास्तव में वह मेरे एक मित्र हैं." लेकिन सादिक खान के बारे में अपने दृष्टिकोण को दोहराते हुए ट्रंप ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत बुरा काम किया है. लेकिन मैं निश्चित रूप से लंदन का दौरा करूंगा."
ट्रंप और सादिक खान के बीच पुरानी है कड़वाहट
गौरतलब है कि सादिक खान भी स्टार्मर की तरह लेबर पार्टी के सदस्य हैं. ट्रंप और सादिक खान के बीच की कड़वाहट किसी से छिपी नहीं है. जनवरी में, व्हाइट हाउस में ट्रंप के दोबारा वापसी के पहले एक आर्टिकल में सादिक खान ने लिखा था कि पश्चिमी देशों में "प्रतिक्रियावादी लोकलुभावन" की विचारधारा को प्रगतिशील लोगों के लिए सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी सादिक खान उस समय ट्रंप के साथ जुबानी जंग में उलझ गए थे जब उन्होंने कुछ मुस्लिम देशों के लोगों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध लगाया था.
सादिक खान लंदन के पहले मुस्लिम मेयर हैं. जब वे 2016 में पहली बार इस पद पर चुने गए थे तब ट्रंप ने उनपर "आतंकवाद पर बहुत बुरा काम" करने का आरोप लगाया, उन्हें "स्टोन कोल्ड लूजर" और "बहुत बेवकूफ" कहा था.
लेकिन दिसंबर में एएफपी के साथ एक इंटरव्यू में, सादिक खान ने कहा कि अमेरिकी लोगों ने "जोर से और स्पष्ट रूप से बात की है" और "हमें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे का सम्मान करना होगा".
सोमवार को एक बयान में, सादिक खान के एक प्रवक्ता ने कहा कि मेयर "खुश हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया के सबसे महान शहर में आना चाहते हैं". उन्होंने कहा, "वह देखेंगे कि कैसे हमारी विविधता हमें कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाती है, अमीर बनाती है, गरीब नहीं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं