- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को रूसी आक्रमण से बचाने के लिए पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली भेजने की घोषणा की है.
- ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को भेजे जाने वाले एयर डिफेंस सिस्टम की संख्या अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उन्हें सुरक्षा के लिए आवश्यक सहायता मिलेगी.
- पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों और एडवांस विमानों से मुकाबला करने में सक्षम है और यह अमेरिकी सेना की सबसे उन्नत प्रणाली है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार, 13 जुलाई (अमेरिका के समयानुसार) को कहा कि रूसी आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली भेजेगा. ट्रंप यूक्रेन को मदद उस समय भेज रहे हैं जब शांति समझौते की कोशिशें अब तक विफल साबित हुई हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप के संबंधों में खटास आ गई है.
"हम उन्हें पैट्रियट भेजेंगे, जिसकी उन्हें सख्त जरूरत है," ट्रंप ने कहा, लेकिन बिना यह बताए कि कितने एयर डिफेंस भेजे जाएंगे. ट्रंप ने यह ऐलान वाशिंगटन के यह कहने के ठीक दो सप्ताह बाद किया है कि वह कीव को कुछ हथियारों की आपूर्ति रोक देंगे. उन्होंने रविवार को रिपोर्टरों से कहा, "मैं अभी तक संख्या (पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की) पर सहमत नहीं हुआ हूं, लेकिन उन्हें कुछ संख्या मिलेगी क्योंकि उन्हें सुरक्षा की जरूरत है."
क्या है पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम?
पैट्रियट (एमआईएम-104) सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और एडवांस विमानों का मुकाबला करने के लिए एक सभी ऊंचाई, सभी मौसमों में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है. यह
अमेरिकी सेना की सबसे एडवांस वायु रक्षा प्रणाली है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसने युद्ध में खुद को साबित किया है. जर्मनी, ग्रीस, इज़राइल, जापान, कुवैत, नीदरलैंड, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, पोलैंड, स्वीडन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, रोमानिया, स्पेन और ताइवान सहित अमेरिका और उसके कई सहयोगी इसका इस्तेमाल करते हैं.
मैं पुतिन से निराश हूं- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि वह पुतिन से "निराश" हैं. जनवरी में जब ट्रंप दूसरी बार व्हाइट हाउस लौटे तो उन्होंने जोर देकर कहा कि वह युद्ध को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति के साथ काम कर सकते हैं, लेकिन युद्धविराम के कोई आसार नजर न आने और यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों के जारी रहने से उनकी निराशा बढ़ती गई.
असंतुष्ट ट्रंप ने कहा है, "पुतिन ने वास्तव में बहुत से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. वह अच्छी बातें करते हैं और फिर शाम को हर किसी पर हमला करते हैं."
अमेरिका के विशेष दूत कीथ केलॉग सोमवार को यूक्रेन की अपनी लेटेस्ट यात्रा शुरू करने वाले हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह सोमवार को नाटो महासचिव मार्क रुटे से मिलेंगे, जबकि उन्होंने पहले कहा था कि वह रूस पर एक "बड़ा बयान देंगे...".
यह भी पढ़ें: मस्क ने एपस्टीन मामले में ट्रंप को फिर घेरा, बोले, 'जो वायदा किया है उसे पूरा करो'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं