विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

ट्रंप ने किम जोंग के साथ 'अच्छे सबंध' होने की खबर को खारिज किया

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'फर्जी खबर' में उन्हें 'गलत तरह से' उद्घृत किया गया है.

Also Read in
ट्रंप ने किम जोंग के साथ 'अच्छे सबंध' होने की खबर को खारिज किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने एक प्रमुख अखबार को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ अपने 'अच्छे संबंध' होने की बात कही. ट्रंप ने कहा कि 'फर्जी खबर' में उन्हें 'गलत तरह से' उद्घृत किया गया है.

यह भी पढ़ें : जानिए डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा, किम जोंग-उन को कभी 'छोटा और मोटा' नहीं कहूंगा

गौरतलब है कि गत गुरुवार को 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अपनी एक खबर में कहा था कि ट्रंप ने आपसी मतभेदों के बावजूद उत्तर कोरिया के नेता के साथ सकारात्मक संबंध विकसित कर लिए हैं. खबर के अनुसार ट्रंप ने कहा था, 'मेरे संभवत: किम जोंग उन के साथ काफी अच्छे संबंध हैं. मेरे लोगों के साथ संबंध हैं. मुझे लगता है कि आप लोग हैरान हैं.'

VIDEO : दस बातें : किम जोंग-उन


ट्रंप ने कहा कि अखबार को अच्छी तरह पता था कि उन्होंने क्या कहा था, लेकिन वह केवल 'फर्जी खबर' चाहता था. उन्होंने कहा, 'वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गलत तरीके से बताया कि कि मैंने उनसे कहा कि मेरे किम जोंग उन के साथ अच्छे संबंध हैं. साफ तौर पर मैंने ऐसा नहीं कहा था.' राष्ट्रपति ने कहा, 'मैंने यह कहा था कि मेरे पूर्व में किम जोंग उन के साथ अच्छे संबंध थे, दोनों में बड़ा अंतर है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com