विज्ञापन

ट्रंप और किंग चार्ल्स, जब दो 'राजा' डिनर पर बैठे तो क्या परोसा गया?

भोज की शुरुआत बेहद हल्की और रिफ्रेशिंग रखी गई थी. पहले कोर्स में 'गार्डन वेजिटेबल वोलुते'परोसा गया. यह एक रेशमी और सुगंधित सूप था, जिसे हार्ट्स ऑफ पाम के सलाद के साथ पेश किया गया. मेन कोर्स ने महफिल ही लूट ली.

ट्रंप और किंग चार्ल्स, जब दो 'राजा' डिनर पर बैठे तो क्या परोसा गया?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला की मेजबानी की.
AFP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में दौरे पर आए ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला की मेजबानी की. व्हाइट हाउस में जब दो शक्तिशाली देशों के प्रमुख एक साथ मेज पर बैठे तो नजारा ऐतिहासिक था. मेलानिया ट्रंप की देखरेख में तैयार इस डिनर का हर हिस्सा दोनों देशों की साझा विरासत को बयां कर रहा. फूलों की महक और शाही ठाठ-बाट के बीच परोसे गए जायके ने दुनियाभर की नजरें इस मुलाकात की ओर कर दी है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, भोज की शुरुआत बेहद हल्की और रिफ्रेशिंग रखी गई थी. पहले कोर्स में 'गार्डन वेजिटेबल वोलुते'परोसा गया. यह एक रेशमी और सुगंधित सूप था, जिसे हार्ट्स ऑफ पाम के सलाद के साथ पेश किया गया. स्वाद में निखार लाने के लिए इसमें भुने हुए छोटे प्याज और माइक्रो मिंट का तड़का दिया गया था, जिसने मेहमानों की भूख को जगाने का काम किया.

इसके ठीक बाद, दूसरे कोर्स में 'स्प्रिंग हर्ब्ड रव्योली' परोसा गया. इस डिश की खास बात यह थी कि इसमें इस्तेमाल की गई जड़ी-बूटियां सीधे व्हाइट हाउस के किचन गार्डन से ली गई थीं. मखमली रव्योली के भीतर क्रीमी रिकाोटा पनीर और जमीन की सोंधी महक वाले 'मोरेल्स' भरे गए थे. इसे एक हल्के पारमेसन इमल्शन के साथ पेश किया गया.

क्लासिक फिश डिश ने लूट ली महफिल

डिनर के मेन कोर्स में 'डोवर सोल मुनिएर' को जगह दी गई. यह एक क्लासिक मछली की डिश है, जिसे मक्खन के खास स्वाद में तैयार किया गया था. मछली के साथ नरम पोटैटो पावे, स्प्रिंग रैम्प्स और मीठी मटर परोसी गई. इसे पार्सले ऑयल से सजाया गया था, जो न केवल देखने में शानदार था बल्कि स्वाद में भी लाजवाब था.

मिठास में घुला व्हाइट हाउस का शहद

मिठाई के बिना शाही दावत अधूरी है. मेहमानों को डेजर्ट में 'व्हाइट हाउस हनी एंड वनीला बीन क्रीम्यू' परोसा गया. यह एक अनोखे मधुमक्खी के छत्ते के आकार का चॉकलेट गातो था. इसके भीतर वनीला बीन की स्मूथ कस्टर्ड और बादाम जोकोंड का इस्तेमाल किया गया. इसे व्हाइट हाउस के अपने बगीचे के शहद और फ्रेश क्रीम आइसक्रीम के साथ पेश किया गया.

खाने के साथ-साथ मेहमानों के लिए बेहतरीन वाइन का सिलेक्ट किया गया था. इनमें हॉप्किन्स रीलिंग "हेरिटेज" 2024 और पेनर-ऐश पिनोट नॉयर जैसी मशहूर अमेरिकी वाइन शामिल थीं. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में लोकतंत्र खत्म करने पर तुले ट्रंप? ब्रिटेन के राजा से खोजा रिलेशन, व्हाइट हाउस ने भी कहा 'किंग'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com