विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2017

डोनाल्ड ट्रंप ने केनिथ जस्टर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया

अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों में अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप निदेशक केनिथ जस्टर भारतीय मामलों के विशेषज्ञ भी हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने केनिथ जस्टर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केनिथ जस्टर को भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है.
  • ट्रंप के शपथ लेने के बाद 20 जनवरी से खाली पड़ा था राजदूत का पद
  • जून में जस्टर को भारत में राजदूत बनाने की बात कही गई थी
  • वाणिज्य अवर सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं जस्टर
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शीर्ष आर्थिक सहयोगी और भारतीय मामलों के विशेषज्ञ केनिथ जस्टर को भारत में अमेरिका का राजदूत नामित कर कर दिया है. व्हाइट हाउस ने जून में कहा था कि 62 वर्षीय जस्टर भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे.

यह भी पढ़ें : भारत के साथ संबंध महत्वपूर्ण, राजदूत की नियुक्ति को प्राथमिकता दे ट्रंप सरकार : अमेरिकी सांसद

जस्टर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मामलों में अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के उप निदेशक हैं. वह रिचर्ड वर्मा की जगह लेंगे. अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के शपथ लेने के बाद 20 जनवरी से यह पद खाली पड़ा था.

VIDEO : भारत की तारीफ

जस्टर ने इससे पहले वाणिज्य अवर सचिव के तौर पर 2001-2005 के बीच अपनी सेवा दी थी. वह 1992-1993 के बीच विदेश मंत्रालय में कार्यवाहक वाणिज्य दूत रहे हैं. उनके पास हार्वर्ड लॉ स्कूल से कानून की डिग्री है. इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड के जॉन एफ कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया है. हार्वर्ड कॉलेज की बैचलर डिग्री इन गवर्नमेंट भी उनके पास है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kenneth Juster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com