विज्ञापन

डेनमार्क में दो ट्रेनों में हो गई आमने-सामने की टक्कर, तस्वीर और VIDEO बता रहा हादसा कितना खतरनाक

Denmark Train Accident: डेनमार्क में ट्रेन हादसा, मौके की तस्वीरों में ट्रेनों के आगे के हिस्से बुरी तरह टूटे हुए दिख रहे हैं, लेकिन दोनों ट्रेनें पटरी पर सीधी खड़ी रहीं.

डेनमार्क में दो ट्रेनों में हो गई आमने-सामने की टक्कर, तस्वीर और VIDEO बता रहा हादसा कितना खतरनाक
Denmark Train Accident: डेनमार्क में दो ट्रेनों में आमने-सामने की टक्कर

Denmark Train Accident: यूरोपीय देश डेनमार्क में गुरुवार, 23 अप्रैल की सुबह दो ट्रेनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इसे एक बड़ा हादसा बताया. यह टक्कर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:30 बजे हिलेरोड के पास हुई, जो कोपेनहेगन से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में है. ग्रेटर कोपेनहेगन फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, करीब एक दर्जन अन्य लोग हल्के घायल हुए हैं. नॉर्थ लीलैड पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों ट्रेनों में कुल 38 लोग सवार थे.

अधिकारियों ने पहले कहा था कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन हादसे के कुछ घंटों बाद इस संख्या को बढ़ाकर पांच कर दिया गया. यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि ट्रेन के ड्राइवर भी घायलों में शामिल हैं या नहीं. जांच करने वाले यह पता लगा रहे हैं कि यह टक्कर कैसे हुई. यह हादसा एक लेवल क्रॉसिंग के पास हुआ. मौके की तस्वीरों में ट्रेनों के आगे के हिस्से बुरी तरह टूटे हुए दिख रहे हैं, लेकिन दोनों ट्रेनें पटरी पर सीधी खड़ी रहीं.

पास के शहर ग्रिब्सकोव की मेयर ट्रिने एगेटवेड ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि कुछ घायलों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि यह हादसा एक लोकल रेल लाइन पर हुआ, जिसका इस्तेमाल ग्रिब्सकोव के कई निवासी, कर्मचारी और स्कूल के बच्चे करते हैं.

यह भी पढ़ें: ईरान जंग के बीच क्या पेंटागन के अंदर भी चल रहा एक युद्ध? लिंकन की चेतावनी भूल ट्रंप ने फेलन को क्यों हटाया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Denmark Train Accident, Train Accident, Train Accident Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com