विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

यूरोप में कोविड-19 महामारी का हो सकता है अंत: WHO

क्लूज ने कहा, "हम अनुमान लगाते हैं कि कोविड -19 खत्म होने से पहले साल के अंत तक एक बार फिर वापस आ सकता है लेकिन जरूरी नहीं कि महामारी वापस आए ही."

यूरोप में कोविड-19 महामारी का हो सकता है अंत: WHO
WHO ने कहा कि ओमिक्रॉन मार्च तक 60 प्रतिशत यूरोपीय लोगों को संक्रमित कर सकता है.
कोपेनहेगन:

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप निदेशक हंस क्लूज (Hans Kluge) ने कहा है कि कोविड -19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) ने यूरोपीय देशों में महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और यह समाप्त हो सकता है. उन्होंने कहा, "यह प्रशंसनीय है कि क्षेत्र एक तरह की महामारी के अंत की ओर बढ़ रहा है." 

हालांकि, समाचार एजेंसी एएफपी को दिए एक साक्षात्कार में हंस क्लूज ने कहा कि ओमिक्रॉन मार्च तक 60 प्रतिशत यूरोपीय लोगों को संक्रमित कर सकता है. उन्होंने कहा, "जब एक बार ओमिक्रॉन  का वर्तमान उछाल पूरे यूरोप में कम हो जाएगा, तब कुछ ही हफ्तों और महीने भर के अंदर वैश्विक प्रतिरक्षा विकसित हो जाएगी. यह या तो टीके की वजह से हो सकती है या संक्रमण के कारण स्वभाविक विकसित होने वाली प्रतिरक्षा के कारण हो सकती है."

क्लूज ने कहा, "हम अनुमान लगाते हैं कि कोविड -19 खत्म होने से पहले साल के अंत तक एक बार फिर वापस आ सकता है लेकिन जरूरी नहीं कि महामारी वापस आए ही."

अमीर देशों में वैक्सीन की चौथी डोज की बात पर गरीब देशों में पहली खुराक भी नहीं पहुंची : WHO

शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक एंथनी फौसी ने भी रविवार को इसी तरह की संभावना जाहिर की थी. उन्होंने एबीसी न्यूज टॉक शो "दिस वीक" को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में कोविड -19 के मामलों में बहुत "तेजी से" कमी देखी गई है जो अच्छे संकेत हैं."

हालांकि, अति आत्मविश्वास के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हाल ही में अमेरिका के पूर्वोत्तर जैसे क्षेत्रों में मामलों की संख्या में गिरावट जारी रही, तो "मुझे विश्वास है कि आप पूरे देश में बदलाव देखना शुरू कर देंगे."

अफ्रीका में डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि उस क्षेत्र में कोविड के मामले घट रहे हैं और ओमिक्रॉन की वजह से आई  चौथी लहर के चरम पर पहुंचने के बाद पहली बार मौत के मामलों में कमी आ रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Europe Covid 19, Coronavirus, Covid Endgame In Europe, WHO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com