विज्ञापन

क्या मशीन में भी आ सकती है जान? NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में जुटेंगे AI के दिग्गज, बताएंगे सारे राज

क्या रोबोट खत्म कर देंगे इंसानों का वजूद? NDTV World Summit 2026 में आ रहे हैं AI और टेक दिग्गज. बताएंगे भविष्य का राज.

क्या मशीन में भी आ सकती है जान? NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में जुटेंगे AI के दिग्गज, बताएंगे सारे राज
NDTV World Summit 2026
NDTV Graphics

आज की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है. पुराने तौर-तरीके पीछे छूट रहे हैं और हर तरफ नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ऐसे समय में प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी NDTV अपना खास कार्यक्रम 'वर्ल्ड समिट 2026' आयोजित करने जा रही है. NDTV वर्ल्ड समिट 2026, 22 और 23 अक्टूबर को होगी. इस साल की थीम 'ए वर्ल्ड बिटवीन ऑर्डर्स' (A World Between Orders) है. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के बड़े नेता, वैज्ञानिक और टेक जगत के सबसे लोकप्रिय चेहरे शामिल होंगे. अभी जब इस AI को लेकर काफी बात हो रही है तो ऐसे में इस बार समिट में AI एक्सपर्ट्स और टेक दिग्गजों के साथ इसको लेकर भी चर्चा होगी. इससे आप समझ AI के सभी पहलुओं को समझ पाएंगे. 

AI और हमारा भविष्य: क्या मशीनें भी इंसानों की तरह सोच पाएंगी?

आज के समय में कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल काम आसान करने का जरिया नहीं रह गए हैं, बल्कि ये हमारी सुरक्षा और राजनीति पर भी बड़ा असर डाल रहे हैं. इस समिट में AI से जुड़े कई जरूरी सवालों पर चर्चा होगी. इस दौरान कई सेशन अलग-अलग एक्सपर्ट्स और टेक दिगग्जों के साथ होंगे. 

"इसमें क्या कोड में भी जान आ सकती है?" सेशन के दौरान न्यूयॉर्क की वेदांत सोसाइटी के स्वामी सर्वप्रियानंद एक खास बातचीत में बताएंगे कि AI के इस दौर में 'इंसानी दिमाग और हमारी चेतना' का क्या महत्व है. जबकि कमाई और व्यापार का नया जरिया सेशन के दौरान AI की दुनिया के सबसे बड़े गुरु माने जाने वाले एंड्रयू एनजी (DeepLearning.AI और Coursera के फाउंडर) जुड़ेंगे. वे बताएंगे कि कैसे AI से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बदलने वाली है.

साइबर सुरक्षा और हैकिंग का खतरा सेशन भी होगा. जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के AI पॉलिसी डायरेक्टर निकोलस बट्स चर्चा करेंगे कि सुरक्षा के लिहाज से AI हमारे लिए कितना सुरक्षित है. जबकि सबसे खतरनाक सवाल क्या AI इंसानों को खत्म कर देगा? का जवाब गूगल डीपमाइंड के पूर्व वैज्ञानिक एलेक्स टर्नर देंगे. वे इस सेशन के दौरान बात करेंगे कि क्या भविष्य में AI इंसानी जाति के लिए कोई बड़ा खतरा बन सकता है.

टेक एक्सपर्ट माइक वॉश भविष्य के ऑफिस और काम के तरीके सेशन में अपनी प्रेजेंटेशन में बताएंगे कि आने वाले समय में दफ्तरों में काम कौन करेगा- इंसान या रोबोट? इसके अलावा वे ये भी बताएंगे कि ऑफिस में फैसले कौन लेगा.

NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की थीम है खास

ये समिट ऐसे समय में हो रही है जब व्यापार, राजनीति और आपसी रिश्तों को चलाने वाले पुराने नियम अब काम नहीं आ रहे हैं. इस बदलते दौर में भारत की भूमिका बहुत बड़ी है. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. हमारी युवा आबादी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हमारे बढ़ते कदम भारत को दुनिया का एक मजबूत लीडर बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें | WhatsApp पर 'NO' लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! पुलिस की नए स्कैम को लेकर चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV World Summit 2026, NDTV World Summit 2026 Theme, NDTV World Summit 2026 Who Will Come, NDTVWorldSummit2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com