विज्ञापन

नई पीढ़ी को खराब कर रहा था... गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी

संधू पॉडकास्ट और डिजिटल मंचों पर मेकअप कला और लैंगिक मुद्दों पर बात करते थे. उनके कंटेंट और फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा था.

नई पीढ़ी को खराब कर रहा था... गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी
  • गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली है
  • अमृतसर में मैड संधू की दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जो दुकान पर कार लेने आए थे
  • पुलिस ने हत्या के मामले में कई सुराग मिलने की बात कही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है
चंडीगढ़:

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोल्डी ढिल्लों और जगतार तरनतारन ने एक वायरल पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड में शामिल होने की बात कही है. अमृतसर में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. संधू का असली नाम मधुसूदन था.

गोल्डी ढिल्लों का नाम से एक वायरल पोस्ट में लिखा गया, "रंजीत एवेन्यु में जो मैड संधू की हत्या हुई है, उसकी मैं और जग्या तरनतारन जिम्मेदारी लेते हैं. ये हमारी नई जेनरेशन को खराब कर रहा था. वहीं जो भी इसका फेवर कर रहा है, वो भी तैयार रहे. जो इन्हें स्कूलों में चीफ गेस्ट बुला रहे हैं, उनको यह लास्ट वॉर्निंग है. इस तरह की हरकत करने वाले पंजाब से बाहर रहें."

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम में संधू अपनी कार लेने एक दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने वह धुलने के लिए दी थी. उसी दौरान उन पर हमला किया गया. एडीसीपी ने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा, पुलिस ने कहा कि वह कई पहलुओं से जांच कर रही है.
Latest and Breaking News on NDTV

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब दो-तीन गोलियां चलाई गईं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को बेहद नजदीक से गोली मारी गई. सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वीडियो में संधू लहुलूहान हालत में सड़क पर पड़े दिखे, जबकि कुछ लोग उन्हें उठाने की कोशिश करते नजर आए.

संधू पॉडकास्ट और डिजिटल मंचों पर मेकअप कला और लैंगिक मुद्दों पर बात करते थे. उनके कंटेंट और फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा था. कुछ महीने पहले एक निहंग सिख ने उनके सोशल मीडिया कंटेंट और पहनावे पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उनके वीडियो का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. संधू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.26 लाख फॉलोअर थे. उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘ओए भोले ओए' में अभिनय भी किया था.

कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने अमृतसर में हुई हत्या का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की. अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी घटना को लेकर आप सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि संधू को लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इन धमकियों का खुलकर जिक्र किया था.

इसे भी पढ़ें: अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

इसे भी पढ़ें: स्पेन में दबोचा गया कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों, विदेश से भारत में चलाता था गैंग, कभी लॉरेंस का था करीबी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Goldy Dhillon, Mad Sandhu Murder, Mad Sandhu Punjabi Influencer, Mad Sandhu Who, Punjab Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com