इक्वाडोर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने के तुरंत बाद एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 29 वर्षीय डायना कार्नरो पर उस वक्त हमला किया गया जब वह गुयास के नारांजल में खराब सड़क की स्थिति के बारे में एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. डायना को मोटरसाइकिल पर आए दो संदिग्धों ने सिर पर गोली मारी.
पुलिस ने कहा, ''दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आए और उनके सिर पर गोली मारकर फरार हो गए.'' इसके बाद उन्हें आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कहा कि अभी तक मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
डायना की हत्या से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है.
पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया ने पोस्ट करते हुए लिखा, ''डायना केवल 29 वर्ष की थीं. यह एक बुरे सपने जैसा है. जब आपके बच्चों की उम्र भी इतनी हो तो आपको समझ आता है कि उनके माता-पिता पर इस वक्त क्या गुजर रही होगी.''
गुआयाकिल के डिप्टी मेयर ब्लैंका लोपेज़ ने भी एक्स पर लिखा, "यह खत्म होना चाहिए, हमारे कैंटन, प्रांतों और देश के लिए बेहतर दिन चाहने का मतलब हमारे जीवन को जोखिम में डालना नहीं हो सकता है."
डायना कार्नेरो की मौत राजनीतिक हिंसा की कड़ी में एक नई घटना है. संगठित अपराध समूहों के कारण हिंसा में वृद्धि के बीच राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने पिछले महीने देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी. डकैतों ने चेतावनी दी थी कि रात 11 बजे के बाद जो भी बाहर पाया जाएगा, उसे "फांसी दे दी जाएगी".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं