विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2012

बिहार की 'कराटे गर्ल' पूनम के जज्बे से हिलेरी बेहद प्रभावित

बिहार की 'कराटे गर्ल' पूनम के जज्बे से हिलेरी बेहद प्रभावित
वाशिंगटन: हाल ही में अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान बिहार की एक कराटे चैंपियन लड़की से अत्यधिक प्रभावित अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक माह में दूसरी बार लोगों को उसके आत्मविश्वास और जज्बे के बारे में बताया।

हिलेरी ने मानव तस्करी पर एक रिपोर्ट '2012 ट्रैफिकिंग इन पर्सन्स' जारी करते वक्त विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में मौजूद अतिथियों से कहा, एक उत्साहित लड़की मेरे पास आई और उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं उसके कराटे के करतब देखना चाहूंगी। मैंने हां कहा और जिस आत्मविश्वास के साथ उसने अपना कौशल प्रदर्शन किया, वह लाजवाब था। उसकी आंखों में जो शालीनता थी, वह बहुत ही प्रेरणादायक थी।

अमेरिकी विदेशमंत्री ने पूनम खातून (16) से हुई एक संक्षिप्त बातचीत के बारे में बताया, यह एक ऐसी लड़की थी, जिसका जन्म चकलाघर में हुआ था। उसकी मां की उम्र अधिक नहीं थी और उसे जबरन देहव्यापार के लिए बेच दिया गया था। लेकिन किसी तरह उसकी मां उसे लेकर वहां से भाग निकली। तब से ही दोनों अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रही हैं।

आत्मविश्वास से परिपूर्ण पूनम ने 6 मई को हिलेरी को बताया था कि वह कराटे चैंपियन है। उसने अमेरिकी विदेशमंत्री से पूछा था कि क्या वह उसका कौशल देखना चाहेंगी, तब हिलेरी ने हंसकर हामी भर दी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Karate Girl, Hillary Clinton, Poonam Khatoon, बिहार कराटे गर्ल, हिलेरी क्लिंटन, पूनम खातून
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com