विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2012

विवादित द्वीपों की हवाई निगरानी पर चीन ने वियतनाम को चेतावनी दी

चीन ने वियतनाम को चेतावनी दी है कि वह दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों पर हवाई निगरानी करके उसे चिढ़ाने का विरोध करेगा। हालांकि चीन ने समुद्र में निगरानी के लिए पहले से ही नौसेना तैनात कर रखी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीजिंग: चीन ने वियतनाम को चेतावनी दी है कि वह दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों पर हवाई निगरानी करके उसे चिढ़ाने का विरोध करेगा। हालांकि चीन ने समुद्र में निगरानी के लिए पहले से ही नौसेना तैनात कर रखी है।

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग यानशेंग ने कहा, ‘‘चीन के नान्सा द्वीप पर हवाई निगरानी करके वियतनाम द्वारा किसी भी सैन्य उकसावे का चीन विरोध करेगा।’’ जेंग ने कहा, ‘‘नान्सा द्वीप पर और उसके सामने के समुद्र पर चीन की अविवादित संप्रभुत्ता है और वह किसी भी सैन्य उकसावे का विरोध करता है।’’ चीन द्वारा नान्सा द्वीप के नाम से जाने जाने वाले इस समूह को वियतनाम में स्परातली द्वीपों के नाम से जानते हैं।

हाल ही में हनोई ने एक कानून पारित कर इस द्वीप समूह पर अपनी संप्रभुत्ता जताई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Vietnam, Disputed Islands, Air Monitoring, विवादित द्वीप, द्वीप की हवाई निगरानी, चीन, वियतनाम को चेतावनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com