Bhojshala verdict: भोजशाला पर SC जाकर वक्त बर्बाद ना करें मुसलमान पक्ष, मुस्लिम स्कॉलर ने ऐसा क्यों कहा?

Sucherita Kukreti | Dhar Bhojshala controversy: धार-भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला आ चुका है. हाईकोर्ट ने स्थल को मस्जिद नहीं मंदिर माना है और नमाज करने का मुस्लिम का दावा खारिज करते हुए हिंदू पक्ष से पूजा करने की इजाजत दे दी है. NDTV के शो सवाल इंडिया में इसी को लेकर डिबेट हुई. एक तरफ जहां ऐतिहासिक सबूत और दस्तावेजों का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष के प्रतिनिधि ने इस मुद्दे को आगे न बढ़ाने की अपील की है.
शो में आए मुस्लिम स्कॉलर सरवर साहब ने साफ कहा कि अब कोर्ट और एजेंसियां अपना काम कर चुकी हैं और देश के अहम मुद्दों को देखते हुए मंदिर-मस्जिद विवाद में समय बर्बाद नहीं होना चाहिए. उन्होंने समुदाय से शांति और संयम बनाए रखने की सलाह भी दी.

वहीं दूसरी तरफ हिंदू पक्ष का कहना है कि ये “कल्चर की रिक्लेमिंग” है और इसे अधिकार की जीत बताया गया. बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट, ASI रिपोर्ट और राम जन्मभूमि फैसले का भी जिक्र हुआ. इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी है और सवाल यही है कि क्या ये विवाद आगे और बढ़ेगा या यहीं थमेगा.

संबंधित वीडियो