चीन ने अफ्रीकी संघ (AU) को जी-20 में शामिल करने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि वह पहला देश है जो पुरजोर तरीके से संगठन में अफ्रीकी समूह को शामिल करने का समर्थन करता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल में ‘पीटीआई-भाषा' को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि भारत, अफ्रीकी संघ को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 में बतौर पूर्ण सदस्य शामिल करने का समर्थन करता है क्योंकि धरती की भविष्य में कोई योजना सभी के प्रतिनिधित्व और उनकी आवाज सुने बिना सफल नहीं हो सकती है.
खबर है कि एयू को नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान संगठन में शामिल किया जाएगा. इस बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि, ‘‘चीन पहला देश है जिसने एयू के जी20 में शामिल होने के लिए स्पष्ट रूप से समर्थन व्यक्त किया है.''
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में चीन-अफ्रीका नेताओं के बीच हुए संवाद के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक बार फिर जोर दिया कि चीन, जी-20 में एयू की पूर्ण सदस्यता का पूर्ण रूप से समर्थन करता है.''
वैश्विक शासन में एयू की बड़ी भूमिका का समर्थनमाओ ने कहा कि चीन और एयू साझा भविष्य के साथ उच्च स्तरीय व्यवस्था के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय समानता और न्याय की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भागीदार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम वैश्विक शासन में एयू की बड़ी भूमिका का समर्थन करते हैं.''
गत कुछ वर्षों से भारत वैश्विक दक्षिण या विकासशील देशों, विशेष रूप से अफ्रीकी महाद्वीप की चिंताओं, चुनौतियों और आकांक्षाओं को वैश्विक मंच पर रखने के मामले में खुद को एक अग्रणी आवाज के रूप में स्थापित कर रहा है.
पीएम मोदी ने की अफ्रीकी संघ को जी20 की पूर्ण सदस्यता देने की वकालतअफ्रीकी संघ की जी-20 सदस्यता के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं. जून में पीएम मोदी ने जी20 नेताओं को पत्र लिखकर नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को समूह की पूर्ण सदस्यता देने की वकालत की थी. हफ्तों बाद, जुलाई में कर्नाटक के हम्पी में हुई तीसरी जी20 शेरपा बैठक के दौरान इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप से शिखर सम्मेलन के लिए मसौदा विज्ञप्ति में शामिल किया गया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के कई अखबारों में गरुवार को प्रकाशित अपने लेख में कहा, ‘‘हमारी अध्यक्षता में न केवल अफ्रीकी देशों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी देखी गई है, बल्कि हमने अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने पर भी जोर दिया है.''
अमेरिका ने भी अफ्रीकी संघ को शामिल करने का समर्थन कियाअमेरिका ने भी एयू को जी-20 में शामिल करने का पुरजोर तरीके से समर्थन किया है. एयू को जी-20 में शामिल करने का अंतिम निर्णय नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित शिखर सम्मेलन में लिया जाएगा.
अफ्रीकी संघ (एयू) एक प्रभावशाली संगठन है जिसमें अफ्रीका महाद्वीप के 55 देश शामिल हैं. जी-20 में दुनिया के 19 अमीर देश और यूरोपीय संघ शामिल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं