विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात का संकेत

ब्रिक्स की वार्षिक बैठक चीन के शहर शियामेन में 3 सितंबर को शुरू होगी. अगर बैठक हुई तो यह मोदी व शी के बीच इस साल तीसरी बैठक होगी.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात का संकेत
शी चिनफिंग(फाइल फोटो)
  • ब्रिक्स की वार्षिक बैठक चीन के शहर शियामेन में 3 सितंबर को शुरू होगी.
  • अगर बैठक हुई तो यह मोदी व शी के बीच इस साल तीसरी बैठक होगी.
  • यदि समय की इजाजत हुई तो चीन उचित व्यवस्था करेगा.'
बीजिंग: चीन ने गुरुवार को संकेत दिया कि अगले सप्ताह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात होने की उम्मीद है. यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेता मिलेंगे, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, 'बहुपक्षीय बैठकों के दौरान द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन किया जाता रहा है. यदि समय की इजाजत हुई तो चीन उचित व्यवस्था करेगा.'

यदि मोदी व शी चिनफिंग की मुलाकात हुई तो ऐसा दो महीने से ज्यादा समय तक चले डोकलाम गतिरोध के खत्म होने के बाद होगा. इस गतिरोध से दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़ गई थी.

यह भी पढ़ें : नाव से दूसरे देश की सीमा में घुसने पर 6 चीनी नागरिक गिरफ्तार

ब्रिक्स की वार्षिक बैठक चीन के शहर शियामेन में 3 सितंबर को शुरू होगी. अगर बैठक हुई तो यह मोदी व शी के बीच इस साल तीसरी बैठक होगी.

VIDEO :  चीन की सीमा से लगे आख़िरी गांव का हाल​
इनकी पिछली बैठक शंघाई सहयोग संगठन की अस्ताना में जून में हुए सम्मेलन में हुई थी. वे सीमा विवाद के बाद बीच अनौपचारिक तौर से जर्मनी में जी-20 के दौरान मिले थे.(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brics Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com