विज्ञापन

खराब तबीयत में भी लैपटॉप पर उंगलियां चलाता मर गया चीन का युवक, मौत के 8 घंटे बाद भी फोन पर मिलता रहा काम

China News: गाओ गुआंगहुई की उम्र केवल 32 साल की थी और वह एक प्रोग्रामर था. मौत के बाद उसकी पत्नी ने कहा कि अगर वो पीछे जा पाती तो जबरदस्ती अपने पति का काम करना छुड़वा देती.

खराब तबीयत में भी लैपटॉप पर उंगलियां चलाता मर गया चीन का युवक, मौत के 8 घंटे बाद भी फोन पर मिलता रहा काम
खराब तबीयत में भी लैपटॉप पर उंगलियां चलाता मर गया चीन का युवक (प्रतिकात्मक फोटो)

चीन में 32 साल के प्रोग्रामर की लंबे समय तक काम करने के बाद अचानक मौत हो गई. साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस युवक का नाम  गाओ गुआंगहुई था और उसके परिवार का दावा है कि मौत की वजह हद से अधिक काम करना था. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद चीन के सोशल मीडिया पर काम और अपनी खुद की जिंदगी के बीच में कैसे संतुलन होना चाहिए, इसपर बहस छिड़ गई है.

रिपोर्ट के अनुसार 2021 में प्रमोशन के बाद गाओ को टीम लीडर बनाया गया था और उसके लिए ओवरटाइम काम करना बिल्कुल सामान्य बन गई था. रिपोर्ट के अनुसार उसकी पत्नी ली अक्सर उससे समय पर घर आने के लिए कहती थी. ली ने कहा, "अगर मैं समय वापस ले जा पाती तो मैं उसे अपना काम छोड़ने के लिए मजबूर कर देती."

गाओ के साथ क्या हुआ?

यह दुखद घटना 29 नवंबर, 2025 को हुई थी. गाओ जब सुबह उठे तो वो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. लेकिन बावजूद उन्होंने घर से काम करना जारी रखा. लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, मौत का कारण अचानक दिल का दौरा पड़ना बताया गया है.

लेकिन जिस बात ने ऑनलाइन यूजर्स को चौंका दिया, वह यह थी कि मौत के आठ घंटे बाद भी गाओ के फोन पर काम से जुड़ा एक मैसेज आया था. इसमें कथित तौर पर उनसे अर्जेंट इंस्पेक्शन की बात कही गई थी. इस घटना ने चीन में हमेशा काम करते रहने के कल्चर पर व्यापक आक्रोश फैल गया है. यह तब भी हो रहा है जब देश के श्रम कानून में कहा गया है कि कर्मचारियों को दिन में आठ घंटे और सप्ताह में 44 घंटे से अधिक काम नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: चतुर चीन ने अमेरिका में घुसकर चुरा लिए टॉप सीक्रेट, गूगल का AI टूल बना हथियार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Work Culture, Human Rights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com