विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2012

पाकिस्तान से अधिक चिंता का कारण है चीन : खुर्शीद

पाकिस्तान से अधिक चिंता का कारण है चीन : खुर्शीद
नई दिल्ली: भारत ने कहा कि चीन उसके लिए पाकिस्तान से ज्यादा चिंता का कारण है क्योंकि उसकी शक्ति का प्रभाव देश में अनेक क्षेत्रों में होता है।

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत के वैश्विक दृष्टिकोण में चीन अधिक महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के बीच रिश्ते क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक पाकिस्तान की बात है उसका प्रभाव सीमित है।

वह इन सवालों का जवाब दे रहे थे कि चीन के साथ सीमा विवाद या पाकिस्तान के साथ विश्वास में कमी में से भारत के लिए अधिक बड़ी चुनौती कौन सी है।

खुर्शीद ने कहा, ‘चीन हमारे वैश्विक दृष्टिकोण से जरूर अधिक महत्वपूर्ण है। अर्थव्यवस्था के मामले में महत्वपूर्ण है। स्थिरता के मामले में और एशिया एवं दक्षिण एशिया पर हमारी मित्रता एवं समझ की स्थिरता के प्रभाव के मामले में अधिक महत्वपूर्ण है। जहां तक पाकिस्तान की बात है प्रभाव सीमित है।’ उन्होंने कहा, ‘चीन बड़ी तस्वीर का हिस्सा है और उस तस्वीर में शामिल होने के नाते पाकिस्तान भी महत्वपूर्ण हिस्सा है और अगर पाकिस्तान का सही रंग नहीं हुआ तो यह तस्वीर बिगड़ सकती है।’

म्यांमार की तीन दिन की यात्रा से लौटते वक्त मंत्री ने कहा, ‘चीन को हम हर जगह अनेक स्तरों पर शामिल करते हैं। चीन एशिया और अफ्रीका में और अन्य कहीं भी बहुत बहुत महत्वपूर्ण साझेदार हो सकता है। हम संयुक्त राष्ट्र में जैसा चाहते हैं उसमें चीन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com