चीन ने मंगलवार को अमेरिका पर "outright bullying" यानी धौंस जमाने का आरोप लगाया है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पॉपुलर चीनी वीडियो ऐप TikTok पर लगातार अपना दबाव बना रहे हैं. ट्रंप ने टिकटॉक को अपना पूरा ऑपरेशन किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए कहा है. इसपर चीन ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेन्बिन ने कहा कि 'यह मार्केट इकॉनमी और (World Trade Organisation) के खुलेपन, पारदर्शिता और गैर-भेदभाव के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है.'
इसके एक दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने टिकटॉक को अपना पूरा काम-काज किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए छह हफ्तों का वक्त दिया है. यह चीन और अमेरिका के बीच राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर चल रही लड़ाई का अगला चरण है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि टिकटॉक अमेरिका में राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर संभावित खतरों के आधार पर जांच से गुजर रहा है. दरअसल, टिकटॉक अपने नियमों के हिसाब से यूजर्स का पर्सनल डेटा कलेक्ट करता है. और वो चीनी अथॉरिटी से मांग किए जाने पर चीनी सरकार के साथ डेटा शेयर करने के लिए बाध्य है.
हालांकि, वेन्बिन ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि 'अमेरिका बिना किसी सबूत के, राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के कॉन्सेप्ट का दुरुपयोग करके इसके आधार पर गैर-अमेरिकी कंपनियों को अनुचित तरीके से दबाने की कोशिश कर रहा है.' उन्होंने कहा कि चीनी कंपनी पर राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर खतरे के अमेरिकी दावे में कोई दम नहीं है. उन्होंने कहा कि ये कंपनियां अपनी बिजनेस गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय नियमों और अमेरिकी कानूनों के हिसाब से ही करती हैं.
वांग ने कहा, 'लेकिन अमेरिका ऐसे बढ़ा-चढ़ाकर आरोप लगाकर इन कंपनियों पर एक्शन ले रहा है. यह सब राजनीतिक हेरफेर है.'
बता दें कि भारत की ओर से टिकटॉक को बैन किए जाने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति भी टिकटॉक को बैन करने पर जोर दे रहे हैं. हालांकि, इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को खरीदने को लेकर बातचीत कर रहा था. कंपनी के सीईओ सत्य नाडेला की ट्रंप के साथ हुई बातचीत के बाद कंपनी की ओर से सोमवार को बयान दिया गया कि टिकटॉक को खरीदने को लेकर बातचीत जारी है.
Video: लद्दाख में पीछे हटने के अपने वादे से पीछे हटा चीन?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं