विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2013

8वीं मंजिल से बच्चा गिरा, बर्फ के कारण बची जान

कीवी: युक्रेन के खारकोव शहर में तीन वर्षीय एक बच्चा 8वीं मंजिल से गिर गया, लेकिन नीचे बर्फ के विशाल ढेर के कारण वह सुरक्षित बच गया। आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, बच्चा अपनी मां की अनुपस्थिति में कमरे की खिड़की खोलकर नीचे झांक रहा था, और इसी दौरान वह खिड़की से नीचे गिर गया।

मंत्रालय ने कहा, बच्चा खिड़की के नीचे बर्फ के विशाल ढेर पर गिर पड़ा। वह जीवित था और उसे तुरंत आपातकालीन चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने कहा कि बच्चे की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बच्चा गिरा, आठवीं मंजिल से गिरा बच्चा, Child Falls From Eighth Floor, Child Fall