कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल मामले में वाशिंगटन का शीर्ष अभियोजक फेसबुक पर मुकदमा दायर कर रहा है. वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के अटॉर्नी जनरल कार्ल रेसिन ने बुधवार को फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. उन्होंने फेसबुक पर अपने करोड़ों यूजर्स के निजी डेटा में सेंधमारी करने की अनुमति देने का आरोप लगाया.
कैम्ब्रिज एनालिटिका के पूर्व सीईओ ने कहा- गुमराह करने का इरादा नहीं था
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
फेसबुक के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "हम इस शिकायत की समीक्षा कर रहे हैं और वाशिंगटन और अन्य जगहों पर अटॉर्नी जनरल के साथ हमारी चर्चा आगे बढ़ाना जारी रखेंगे." फेसबुक की सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन, फेडरल ट्रेड कमिशन और न्याय विभाग भी जांच कर रहा है. ब्रिटेन में कंपनी पर कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल मामले में 500,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है.
कैंब्रिज एनालिटिका के साथ करीब 8 करोड़ 70 लाख यूजर्स के आंकड़े साझा किए : फेसबुक
बता दें कि यह कंपनी बीते कुछ समय से भारत समेत विश्व के कई देशों की राजनीतिक पार्टियों को चुनाव के दौरान आम लोगों से जुड़े डेटा देने का आरोप झेल रही है. भारत में इस पर कांग्रेस और बीजेपी को भी ऐसी मदद देने के आरोप लगे. इस मामले के सामने आने के बाद पता चला था कि कंपनी फेसबुक पर मौजूद लोगों के डेटा की स्टडी कर एक ऐसा डेटा बेस तैयार करती थी जो चुनाव के समय में राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी मददगार साबित होती थी. खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही भारत सरकार ने डेटा लीक मामले में कैंब्रिज एनालिटिका की जांच जारी रखने की बात कही थी.
Video: फेसबुक को रविशंकर की चेतावनी, सोशल मीडिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं