विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2019

पेरू में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 10 लोगों की मौत

टीवी चैनल कैनाल एन के अनुसार, स्थानीय समय अनुसार रात लगभग एक बजे (जीएमटी के अनुसार सुबह छह बजे) बस जब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी तब उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे.

पेरू में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 10 लोगों की मौत
पेरू में हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. (प्रतिकात्मक तस्वीर)
लीमा:

पेरू के मध्य में हुआनुको डिपार्टमेंट में एक यात्री बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुनिन में हुआंकेयो से पूर्वोत्तर के उकायली में पुकाल्पा जा रही बस कार्पिश सुरंग से लगभग 500 मीटर दूर सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई.

यह भी पढ़ें: कोयंबटूर में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत, 30 घायल

टीवी चैनल कैनाल एन के अनुसार, स्थानीय समय अनुसार रात लगभग एक बजे (जीएमटी के अनुसार सुबह छह बजे) बस जब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी तब उसमें लगभग 50 यात्री सवार थे.

सरकारी समाचार एजेंसी एंडीना ने कहा कि शुरुआती जांच से प्रतीत हो रहा है कि बारिश, रपटीले रास्ते, घने कोहरे और तेज गति के कारण बस चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया.

परिवहन एवं संचार मंत्रालय के कार्गो एंड मर्चेडाइज (सुट्रन) के ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन फॉर पीपुल प्रमुख पैट्रिसिया कामा ने कहा कि वाहन के जीपीएस में वाहन की अंतिम रिकॉर्ड गति 47 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई.

घायलों को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Peru, BUS Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com