विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2020

दुल्हन ने शादी में गेस्ट्स को एंट्री देने के लिए मांगी फीस तो हुई ट्रोल, लोगों ने कहा...

डेंटीशीप नाम के यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ''वो उसे पहले ही पैसे दे सकते हैं ताकि उन्हें शादी में किसी समस्या का सामना न करना पड़े और जो लोग पैसे दे देंगे उन्हें 'एक्सक्लूजिव गेस्ट लिस्ट' में शामिल कर दिया जाएगा''.

Also Read in
दुल्हन ने शादी में गेस्ट्स को एंट्री देने के लिए मांगी फीस तो हुई ट्रोल, लोगों ने कहा...
दुल्हन ने शादी में गेस्ट्स को एंट्री देने के लिए रखी एंट्री फीस.
नई दिल्ली:

अमेरिका में एक दुल्हन ने अपनी शादी में लोगों को बुलाने के लिए फीस की मांग की, ताकि वो सब 'एक्सक्लूजिव गेस्ट लिस्ट' का हिस्सा बन सकें. फॉक्स न्यूज के मुताबिक 19 साल की एक लड़की ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उसने बताया कि उसकी बहन रविवार को शादी करने वाली है और उसने उन सभी लोगों से 50 डॉलर (लगभग 3,550 रुपये) की मांग की है, जो उसकी शादी में शामिल होना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: दुल्हन के स्टेज पर आते ही दूल्हे ने किया ऐसा काम, Video देख लोग बोले- नज़र ना लगे 

डेंटीशीप नाम के यूजर ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, ''वो उसे पहले ही पैसे दे सकते हैं ताकि उन्हें शादी में किसी समस्या का सामना न करना पड़े और जो लोग पैसे दे देंगे उन्हें 'एक्सक्लूजिव गेस्ट लिस्ट' में शामिल कर दिया जाएगा. इसका मतलब यह है कि, जब अन्य गेस्ट लाइन में लगे होंगे, तब उन्हें लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा''. इसके बाद यूजर ने बताया कि उसने अपनी कजिन की शादी में जाने से मना कर दिया है. 

यूजर ने कहा, ''वह चाहती है कि, उसने अपनी शादी के लिए जो पैसे खर्च किए हैं वो उसके वापस मिल जाएं. मैंने उसे बताया कि मैं उसकी शादी में नहीं आ पाऊंगी क्योंकि मुझे ये अच्छा नहीं लग रहा है. हालांकि, मैं उसे उसके इस खास दिन पर शुभकामनाएं जरूर दूंगी. इस पर उसने मेरी आंटी को फोन किया और उन्होंने मुझे फोन किया. फोन पर उन्होंने मुझे चीप और रूड कहा. मेरे माता-पिता ने कहा कि वो मेरी एंट्री के पैसे दे देंगे लेकिन मैने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया''.

5a7ltgc

इस पोस्ट पर कई लोगों ने टिप्पणियां की और दुल्हन का मजाक भी उड़ाया. एक यूजर ने लिखा, ''अगर कोई चीप है तो वह खुद है. उसे इन्वाइट शब्द का मतलब समझ नहीं आया क्या?'' वहीं एक अन्य ने लिखा कि ''यह बिलकुल बकवास है. अगर आप अफोर्ड नहीं कर सकते तो इस तरह से शादी ही मत करो''. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Asks For Money, Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com