विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2013

ब्राजील अग्निकांड में मृतकों की संख्या 237 हुई

ब्राजील के रियो ग्रैंडे डु सुल राज्य में सांता मारिया शहर में पिछले महीने एक नाइटक्लब में हुए अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 237 पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के रियो ग्रैंडे डु सुल राज्य में सांता मारिया शहर में पिछले महीने एक नाइटक्लब में हुए अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 237 पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, राज्य के स्वास्थ्य सचिवालय ने कहा है कि 22 वर्षीय व्यवसायी ब्रूनो पोर्टेला फ्रिक्स के निधन के साथ अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 237 हो गई। सचिवालय ने बताया कि रियो ग्रैंडे डू सुल की राजधानी पोटरे एलिजर के अस्पताल में शनिवार रात ब्रूनो की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने हाल ही में व्यवसाय प्रबंधन में डिग्री हासिल की थी।

अग्निकांड में घायल हुए 100 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 16 लोगों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।  

बीते 27 जनवरी को ब्राजील के एक नाइटक्लब में तड़के 2.30 बजे आग लग गई थी। दुर्घटना के शिकार हुए ज्यादातर लोग सांता मारिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे, जो क्लब में पार्टी कर रहे थे।  कहा जा रहा है कि पिछले 50 सालों में यह देश का सबसे भीषण अग्निकांड था।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, नाइटक्लब में आग, ब्राजील अग्निकांड, Brazil, Brazil Nightclub Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com