विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2019

फ्रेंच फ्राइज़ से चली गई आंखों की रोशनी, सालों से सिर्फ जंक फूड ही खा रहा था लड़का

यूके के एक लड़के ने अपने मनपसंद फूड को लगातार सुबह शाम 10 सालों तक खाया. इस फेवरेट फूड में शामिल थे फ्रेंच फ्राइज़, चिप्स, व्हाइट ब्रेड, सॉसेज और हैम.

फ्रेंच फ्राइज़ से चली गई आंखों की रोशनी, सालों से सिर्फ जंक फूड ही खा रहा था लड़का
फ्रेंच फ्राइज़ से गई आंखों की रोशनी
यूके:

पिज्जा, बर्गर, मोमोज़ या फिर सैंडविच, कोई भी जंक फूड आपका कितना भी फेवरेट क्यों ना हो, आप उसे लंबे समय तक लगातार नहीं खा सकते. आप अपने फेवरेट फूड को लगातार चार बार खा लेंगे या ज्यादा से ज्यादा दो या चार दिन खा लेंगे. लेकिन यूके के एक लड़के ने अपने मनपसंद फूड को लगातार सुबह शाम 10 सालों तक खाया. इस फेवरेट फूड में शामिल थे फ्रेंच फ्राइज़, चिप्स, व्हाइट ब्रेड, सॉसेज और हैम.

इस लड़के ने डॉक्टर्स को बताया कि उसे सात साल की उम्र से कोई भी फल या सब्जी नहीं पसंद. उसे इनका स्वाद बिल्कुल पसंद नहीं. इसी वजह से इसने सात साल की उम्र से ही फल और सब्ज़ियां छोड़ जंक फूड खाना शुरू कर दिया. 

अब डॉक्टरों के मुताबिक लगातार सालों से सिर्फ जंक फूड खाने से इस लड़के के शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हुई, जिस वजह से यह अब अपनी आंखों की रोशनी खो चुका है. 

सिंगापुर में भारतीय शख्स ने गिरजाघर में महिला को छुआ और लोगों को जड़े तमाचे, फिर नदी में कूदा...

ब्रिस्टल एनएचडी फाउंडेशन ट्रस्ट के डॉक्टर डेनिज़ ऐटन ने इस लड़के के केस को स्टडी किया और मिरर को बताया कि इस लड़के को AFRID (एवोइडेंट-रेस्ट्रिक्टिव फूड इन्टेक डिसॉर्डर या Avoidant-Restrictive Food Intake Disorder) हुआ है. इस बीमारी में पीड़ित लोगों को कुछ खास तरह से फूड की खूशबू, स्वाद और टेक्स्चर पसंद नहीं आते. 

इस लड़के की आंखों की रोशनी न्यूट्रिनश ऑप्टिक न्यूरोपैथी (Nutritional Optic Neuropathy या NON) की वजह से गई, जो कि गरीब बच्चों जिन्हें भरपूर मात्रा में पौष्टिक भोजन नहीं मिल पाता, में पाया जाता है. 

आंखों की रोशनी जाने के अलावा इस लड़के कि हड्डियां कमज़ोंर हुईं और सुनने की शक्ति भी कम हो गई.

डॉक्टरों के मुताबिक इस लड़के का कद और बीएमआॉई (बॉडी मास इंडेक्स) नॉर्मल है, लेकिन इसके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पाई गई है. विटामिन बी12  दूध, मछली और अंडों में पाया जाता है. इस लड़के की स्थिति सालों तक ऐसी ही बनी रहेगी. 

ये है नॉर्वे का पब्लिक टॉयलेट, Photos देख यकीन नहीं कर पा रहे हैं लोग

इस लड़के के शरीर में 14 साल की उम्र से विटामिन बी12 की कई आना शुरू हुई. डॉक्टरों ने विटामिन बी की कमी पूरी करने के लिए दवाइयां भी लिखीं. लेकिन दवाइयों का कोई असर नहीं हुआ और इस लड़के की 15 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई. 

बता दें,डॉक्टरों ने यह भी पता लगाया कि इसके परिवार में किसी को भी न्यूट्रिनश ऑप्टिक न्यूरोपैथी नहीं है.

गुस्साए गैंडे ने अपने सिर से यूं पलटी कार की उड़ गए परखच्चे...अदंर मौजूद था ड्राइवर, Video Viral

VIDEO: नमो फूड पैकेट पर शुरू हुआ विवाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French Fries, Boy Blind, Boy Lost Vision After Eating French Fries, Blind, French Fries Blind
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com