विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2012

पाकिस्तान में विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर शहर में आज पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में दो पुलिसकर्मी मारे गए और दो घायल हो गए।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेशावर शहर में आज पुलिस के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में दो पुलिसकर्मी मारे गए और दो घायल हो गए।

खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत की राजधानी पेशावर के उपनगरीय इलाके बादाभर में विस्फोट हुआ। विस्फोट रिमोट कंट्रोल से किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में एक उप-निरीक्षक भी था। विस्फोट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हमले के लिए दो किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। किसी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि ऐसे हमले प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान करता रहा है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Blast In Pakistan, पाकिस्तान, धमाके में पाकिस्तान, Pakistan News, पाकिस्तान न्यूज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com