विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2013

ड्रोन को लेकर गोपनीय सूचना कांग्रेस से साझा करने पर ओबामा तैयार

ड्रोन को लेकर गोपनीय सूचना कांग्रेस से साझा करने पर ओबामा तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विदेशों में बसे और अल कायदा के लिए काम कर रहे अमेरिकी नागरिकों को मारने की खातिर ड्रोन के इस्तेमाल पर कानूनी सलाह को लेकर गोपनीय सूचना कांग्रेस के साथ साझा करने का फैसला किया है।
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विदेशों में बसे और अल कायदा के लिए काम कर रहे अमेरिकी नागरिकों को मारने की खातिर ड्रोन के इस्तेमाल पर कानूनी सलाह को लेकर गोपनीय सूचना कांग्रेस के साथ साझा करने का फैसला किया है।

एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर कांग्रेस से सलाह करने के राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता के तहत राष्ट्रपति ने न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि कांग्रेस की खुफिया समिति को गोपनीय ऑफिस ऑफ लिगल काउंसल की सलाह मुहैया कराई जाए।

ऐसा समझा जाता है कि ओबामा ने व्यक्तिगत तौर पर यह फैसला कल किया, क्योंकि उनका मानना है कि यह एक स्वस्थ्य बहस है और वह चाहते हैं कि अमेरिकी कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ दीर्घकालिक रूपरेखा तैयार करने की उनके प्रशासन की कोशिशों का हिस्सा बनें। अमेरिकी सांसदों ने इस बाबत मांग की थी जिसके बाद ओबामा ने यह कदम उठाया।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बराक ओबामा, अमेरिकी ड्रोन, अमेरिकी कांग्रेस, Barack Obama, US Drone, US Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com