विज्ञापन

बांग्लादेश में आज तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, जानें सबकुछ

Bangladesh Tariq Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में दूसरे देशों से करीब 1,200 जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल के शामिल होने की उम्मीद है.

बांग्लादेश में आज तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, जानें सबकुछ
ढाका में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण.
  • बांग्लादेश में बीएनपी के तारिक रहमान 17 फरवरी को नई सरकार के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे
  • शपथ ग्रहण समारोह संसद परिसर के साउथ प्लाजा में होगा, जहां करीब बारह सौ मेहमान शामिल हो सकते हैं
  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण मिला है, लेकिन वे व्यस्तता के कारण समारोह में शामिल नहीं होंगे
ढाका:

ढाका में संसद भवन की इमारत सजकर तैयार है. साउथ प्लाजा की रौनक तो देखते ही बन रही है. बांग्लादेश में दो दशकों के बाद BNP सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है. नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है. बीएनपी के तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम 4:00 बजे ढाका में राष्ट्रीय संसदीय बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में होगा. इस दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष वहां मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी को भी तारिक रहमान के शपथ ग्रहण का न्योता भेजा गया है. लेकिन व्यस्तता के चलते पीएम मोदी बांग्लादेश नहीं जाएंगे. उनकी जगह ओम बिरला ढाका जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह बांग्लादेश के लिए एक नया मोड़ कैसे? समझिए

PTI

PTI

1,200 जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में दूसरे देशों से करीब 1,200 जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल के शामिल होने की उम्मीद है.

इन मेहमानों का शामिल होना तय

  • मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू
  • भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे 
  • भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 
  • नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान के विदेश मंत्री

एक दर्जन से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा गया था. जिनमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम शामिल हैं. 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत-एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की वजह से पीएम मोदी ढाका नहीं जा सकेंगे.  वहीं चीन, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और ब्रुनेई के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.

तारिक रहमान लेंगे पीएम पद की शपथ

बता दें कि बांग्लादेश में आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को शानदार जीत दिलाने के बाद तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को पद की शपथ लेने वाले हैं. उनकी पार्टी बीएनपी ने 297 में से 209 सीट जीती, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनाव में 68 सीट हासिल की हैं. 

PTI

PTI

बंगभवन के बजाय संसद परिसर में शपथ ग्रहण समारोह

लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ते हुए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन संसद के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को सुबह 10 बजे शपथ दिलाएंगे.

सबसे पहले तारिक रहमान समेत बीएनपी के सांसद शपथ लेंगे. उनके बाद बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी, नेशनल सिटिजन पार्टी, बांग्लादेश खिलाफत मजलिस, खेलाफत मजलिस, गणो अधिकार परिषद, बांग्लादेश जातीय पार्टी, गणोसंहती आंदोलन और निर्दलीय सदस्य शपथ लेंगे.

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh News, Tariq Rahman Oath Ceremony, Tariq Rahman Bangladesh Retuens, Dhaka Oath Ceremony, Om Birla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com