बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की गूंज दुनियाभर में सुनाई दे रही है. यूके पार्लियामेंट में भी सोमवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया गया. ब्रिटिश सांसद बैरी गार्डिनर और प्रीति पटेल ने ब्रिटेन की संसद में बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठाया. ब्रेंट वेस्ट से सांसद गार्डिनर ने विदेश, कॉमनवेल्थ और विकास मामलों के राज्य सचिव से बांग्लादेश की स्थिति और हिंदू समुदाय पर हाल के हमलों पर एक बयान देने के लिए कहा है.
विदेश, कॉमनवेल्थ और विकास मामलों के राज्य के अवर सचिव कैथरीन वेस्ट ने गार्डिनर को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बांग्लादेश में अंतरिम सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि वहां अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा दी जाएगी. मुख्य सलाहकार यूनुस के साथ बैठक में मैंने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का महत्व भी शामिल है. यूके सरकार हमारी राजनीतिक वकालत और विकास कार्यक्रम फंडिंग दोनों के माध्यम से बांग्लादेश में धर्म की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Today I asked an Urgent Question to the Foreign Minister about violence targeted against the Hindu Community in Bangladesh pic.twitter.com/DfTMmWY1I5
— Barry Gardiner MP (@BarryGardiner) December 2, 2024
सांसद प्रीति पटेल ने ब्रिटिश संसद में कहा, 'बांग्लादेश में हमने जो भयानक हिंसा देखी है, उससे मैं बहुत चिंतित हूं और मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं. आज दोपहर संसद में मैंने सरकार से यह बताने का आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बांग्लादेशी सरकार के साथ कैसे बातचीत कर रहे हैं? जीवन की रक्षा करने और धार्मिक विश्वास सहित हिंसा और उत्पीड़न को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.'
I am deeply concerned by the awful violence we have seen in Bangladesh, and my thoughts are with those affected.
— Priti Patel MP (@pritipatel) December 2, 2024
In Parliament this afternoon, I called on the Government to set out how they are engaging with the Bangladeshi Government on this pressing and important issue.… pic.twitter.com/jRXciBQIKH
सचिव कैथरीन वेस्ट ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार की ओर से विश्वास दिलाया गया था कि अल्पसंख्यक समुदायों के लिए राष्ट्रीय त्योहार दुर्गा पूजा में सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा. पुलिस मंडपों-हिंदू पूजा स्थलों की सुरक्षा करेगी. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए ब्रिटेन की सरकार बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के साथ बातचीत करेगी, क्योंकि काफी हिंदू प्रभावित हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :- भगवा मत पहनना, तिलक मिटा देना, तुलसी माला छिपा लेना...हमलों के बाद बांग्लादेशी भक्तों को इस्कॉन दे रहा सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं