विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2018

सीरिया में पश्चिमी देशों के नए हमलों से ‘अराजकता’ पैदा होगी: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रुहानी से कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने सीरिया पर फिर से हवाई हमले किए तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अराजकता पैदा हो जाएगी.

सीरिया में पश्चिमी देशों के नए हमलों से ‘अराजकता’ पैदा होगी: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
  • 'सीरिया में पश्चिमी देशों के नए हमलों से ‘अराजकता’ पैदा होगी'
  • पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रुहानी से कही यह बात
  • अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया पर हमले किए थे
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ईरानी समकक्ष हसन रुहानी से कहा कि अगर पश्चिमी देशों ने सीरिया पर फिर से हवाई हमले किए तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अराजकता पैदा हो जाएगी. अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया के रासायनिक हथियारों वाले स्थानों पर हवाई हमले होने के एक दिन बाद पुतिन और रूहानी ने फोन पर बात की. 

यह भी पढ़ें: सीरिया में रासायनिक हथियारों की जांच के लिए अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन ने UN में शुरू की नई मुहिम

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के मुताबिक पुतिन ने कहा, ‘‘ अगर संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करते हुए इस तरह की कार्रवाई फिर की गई तो इससे अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अराजकता पैदा हो जाएगी.’’ बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने कहा कि ‘ गैरकानूनी कार्रवाई ’ से सीरिया में राजनीतिक समाधान की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा है. 

VIDEO: तुर्की और रूस के बीच सीरिया में सीजफायर पर बनी सहमति
अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने बीते शनिवार को सीरिया के दूमा में रासायनिक हथियारों वाले स्थानों पर हवाई हमले किए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Attack In Syria, Vladimir Putin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com