अमेरिका की मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन और टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Server Down) की क्लाउड सर्विसेज में शुक्रवार को दिक्कत आने से इसका सर्वर डाउन हो गया. इससे दुनियाभर के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. सर्वर डाउन होने का असर बैंकिंग, एविएशन, ट्रेडिंग से लेकर एजुकेशन फर्म तक में देखा गया. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज और सर्वर डाउन को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई. टेस्ला, स्पेसएक्स और X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भी माइक्रोसॉफ्ट का मजाक उड़ाया है.
माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ हुई समस्या के बाद एलन मस्क ने दो पोस्ट किए. उन्होंने एक मीम शेयर किया है. इसमें कहा गया है कि जब सब कुछ डाउन हो जाता है, तो भी यह ऐप (X) चलता रहता है. मस्क ने जो मीम शेयर किया, उसमें एक शख्स को X दिखाया गया है, जो सबसे ऊपर बैठा है. जबकि नीचे बहुत सारे व्यक्ति खड़े हैं. यह मीम वायरल हो रहा है. यूजर्स इसे रिट्वीट और शेयर कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक पुराने ट्वीट को भी रिट्वीट किया है. मस्क ने इसमें माइक्रोसॉफ्ट की तुलना मैक्रोहार्ड से की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
— Elon Musk (@elonmusk) July 19, 2024
इससे पहले भी कई बार गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के एप ठप हो जाने के बाद X चलता रहा था. लोगों ने गूगल और फेसबुक के सर्वर डाउन होने की शिकायत भी X पर ही की थी.
— Elon Musk (@elonmusk) July 19, 2024
Microsoft Outage: दुनियाभर में कंप्यूटर- लैपटॉप की स्क्रीन क्यों पड़ी 'नीली', एक्सपर्ट से समझें
यही नहीं, एक और पोस्ट में मस्क ने एक यूजर को रिप्लाई देते हुए इस सर्वर डाउन होने का कारण बताया है. मस्क ने एंटी वायरस क्राउडस्ट्राइक को ही वायरस कहा है. एक यूजर ने क्राउडस्ट्राइक का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसके जवाब में मस्क ये रिप्लाई दिया है.
The antivirus was the virus
— Elon Musk (@elonmusk) July 19, 2024
क्राउडस्ट्राइक 'फाल्कन सेंसर' के अपडेट की वजह से ही माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर सर्वर डाउन हुआ था. सिस्टम क्रैश होने ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) आ रही थी. अब क्राउडस्ट्राइक के CEO ने कहा है कि इश्यू को आइसोलेट कर दिया गया है. दिक्कत को खत्म करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.
Microsoft Outage: ये साइबर हमला नहीं, जानें क्या हुआ ठप और कहां नहीं पड़ा कोई असर, 10 बड़े अपडेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं