विज्ञापन

होर्मुज को लेकर नई डील की सुगबुगाहट के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - ईरान कभी परमाणु हथियार या बम नहीं रख पाएगा

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार छोड़ने और होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने समुद्री माइंस हटाने, शिपिंग बहाल करने और परमाणु सामग्री नष्ट करने को लेकर अमेरिका की सख्त रणनीति का संकेत दिया है.

होर्मुज को लेकर नई डील की सुगबुगाहट के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - ईरान कभी परमाणु हथियार या बम नहीं रख पाएगा
नई दिल्ली:

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि ईरान को हर हाल में परमाणु हथियार छोड़ने होंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी बाधा के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए तुरंत खोलना होगा. 

ट्रंप ने कहा कि ईरान को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह कभी भी न्यूक्लियर हथियार या बम नहीं बनाएगा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिका, चीन के साथ मिलकर भूमिगत छिपे परमाणु सामग्री को निकालकर नष्ट कर सकता है.

होर्मुज स्ट्रेट खोलने की मांग

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को तुरंत बिना किसी रोक-टोक के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए खोलना होगा. उनके अनुसार, यहां से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं होना चाहिए और दोनों दिशाओं में निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जाए.

Naval एक्शन और माइंस हटाने का दावा

ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि कई समुद्री बारूदी सुरंगों (माइंस) को पहले ही नष्ट किया जा चुका है. उन्होंने ईरान से भी बाकी बचे माइंस को तुरंत हटाने या डिटोनेट करने को कहा. साथ ही उन्होंने बताया कि अमेरिकी नेवल ब्लॉकेड हटाया जा रहा है, जिससे फंसे जहाजों को वापस जाने की अनुमति मिलेगी.

ईरान के साथ समन्वय और आगे की कार्रवाई

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका, ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ मिलकर शेष परमाणु सामग्री को खत्म करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी तरह का आर्थिक लेन-देन नहीं होगा और अन्य मुद्दों पर भी कुछ सहमति बनी है.

अंतिम फैसला बाकी

ट्रंप ने कहा कि वह इस पूरे मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने के लिए ‘सिचुएशन रूम' में बैठक करेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com