विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग से मचा हड़कंप, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया में फायरिंग से दो लोगों की हो गई है.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग से मचा हड़कंप, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
कैलिफोर्निया में फायरिंग से मचा हड़कंप
  • कैलिफोर्निया में फायरिंग से दो लोगों की मौत
  • इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
  • दक्षिण कैलिफोर्निया में हुई यह घटना
कैलिफोर्निया: अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया में फायरिंग से दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना दक्षिण कैलिफेर्निया में घटी. अमेरिकी पुलिस के अनुसार, स्थानीय समय के मुताबिक 2.25 मिनट पर यह घटना घटी. फायरिंग की सूचना के बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया है. बताया जा रहा है कि जहां यह फायरिंग हुई वह इमारत दो मंजिला है और वहां कई लॉ ऑफिसर रहते हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की फायरिंग में सेना के एक मेजर सहित तीन जवान शहीद, सेना ने दी श्रद्धांजलि
 
घटना की सूचना पर स्वैट टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया. बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की हालत बहुत ही खराब है. इस घटना के संबंध में लॉन्ग बीच इलाके की पुलिस ने एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि लगभग 2:25 बजे शूटिंग की सूचना मिली. 

VIDEO: पाक गोलीबारी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई
पुलिस ने बताया कि उस समय घटनास्थल पर कई विक्ट‍िम मौजूद थे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In California, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com