विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 17, 2018

अमेरिका ने रूसी महिला को किया गिरफ्तार, बताया जासूस

वॉशिंगटन में संघीय अभियोजकों ने खुलासा किया है कि उन्होंने 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है जो रूस की एजेंट है.

Read Time: 3 mins
अमेरिका ने रूसी महिला को किया गिरफ्तार, बताया जासूस
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद मारिया बुटिना की गिरफ्तारी की घोषणा की गई.
वाशिंगटन: वॉशिंगटन में संघीय अभियोजकों ने खुलासा किया है कि उन्होंने 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है जो रूस की एजेंट है। उनके मुताबिक महिला अमेरिका में रह रही थी और रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से गुप्त एजेंट की तरह काम कर रही थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद मारिया बुटिना की गिरफ्तारी की घोषणा की गई। कुछ दिन पहले विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर ने रूस के 12 खुफिया अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि उनके ही इशारों पर 2016 के चुनाव में गड़बड़ी के लिए हैकिंग के प्रयास किए गए थे। अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक बुटिना ने अमेरिकी राजनीतिज्ञों और उम्मीदवारों से मुलाकात की , विशेष रूचि समूहों द्वारा प्रयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उसका इरादा, यहां से प्राप्त जानकारियों के बारे में ‘‘ मास्को तक सूचना ’’ पहुंचाना था। अदालत के दस्तावेजों में रूसी अधिकारी का नाम नहीं दिया है। 

जासूस की मौत के 50 साल बाद इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने खोज निकाली उसकी घड़ी  

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के विशेष अभियोजक रॉबर्ट मूलर द्वारा की जा रही अमेरिकी चुनावों में कथित हस्तक्षेप की जांच को ‘‘ राजनीतिक खेल ’’ करार देते हुए कहा था कि इसका असर अमेरिका-रूस रिश्तों पर नहीं पड़ना चाहिए। मूलर द्वारा जांच में रूस के 12 खुफिया एजेंट पर डेमोक्रेटिक पार्टी के कम्प्यूटर हैक कर ट्रंप अभियान की मदद करने का आरोप लगाये जाने के संबंध में सवाल करने पर पुतिन ने ‘ फॉक्स न्यूज ’ से कहा कि ’’ यह उनके लिए चिंता का विषय नहीं है लेकिन यह ‘‘ आंतरिक राजनीतिक संघर्ष ’’ का हिस्सा है. मुझे इसमें तनिक भी रुचि नहीं है। ’’ अनुवादक की मदद से बात करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। पुतिन ने कहा , ‘‘ यह अमेरिका का आंतरिक राजनीतिक तिकड़म है। इसे अमेरिका और रूस के संबंध का आधार ना बनाए और आतंरिक राजनीतिक कलह की वजह से इसे (संबंधों को) बाधित ना करें''. (इनपुट-भाषा) 

अमेरिका ने CIA के पूर्व अधिकारी पर चीन के लिए जासूसी करने का आरोप तय किया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;