विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2011

राजनयिक से दुर्व्यवहार मामले में अमेरिका ने जताया विरोध

अमेरिका ने राजनयिक के साथ दुर्व्यवहार के मामले में वियतनाम सरकार के पास आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराते हुए घटना की जानकारी मांगी है।
हनोई: अमेरिका ने गुरुवार को हनोई में अपने एक राजनयिक के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में वियतनाम सरकार के पास आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराते हुए इस घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक हनोई में अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी क्रिश्चिएन मर्चेट के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि राजनयिक के साथ ड्यूटी के समय ही दुर्व्यवहार किया गया। अमेरिकी राजदूत माइकल डब्ल्यू मिशेलाक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अमेरिकी सरकार ने राजनयिक के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर वियतनाम सरकार से आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है।" मिशेलाक ने कहा कि हम वियतनाम की तरफ से आधिकारिक जवाब की प्रतिक्षा कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाताओं को बताया इस मामले में अमेरिका में वियतानाम के राजदूत और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। टोनर ने कहा, "हम वियतनाम की सरकार के जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वियतनाम सरकार, अमेरिकी राजनयिक, विरोध, दुर्व्यवहार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com