एक चीनी जासूसी गुब्बारा लैटिन अमेरिका के ऊपर उड़ता दिखाई दिया है. पेंटागन ने शुक्रवार रात कहा कि अमेरिका में दिखने के एक दिन बाद लैटिन अमेरिका में उसी तरह का गुब्बारा आसमान में देखा गया. पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने गुब्बारे के सटीक स्थान को निर्दिष्ट किए बिना एक बयान में कहा, "हम एक गुब्बारे के लैटिन अमेरिका से गुजरने की रिपोर्ट देख रहे हैं. आकलन करने पर पता चला कि यह एक और चीनी निगरानी गुब्बारा है."
इससे पहले, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बताया कि अमेरिका के हवाई क्षेत्र में एक कथित चीनी जासूसी गुब्बारा देखा गया, जिसका आकार ‘‘तीन बसों'' के बराबर बताया जा रहा है. विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन की चीन यात्रा से कुछ दिन पहले यह घटना हुई है. पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार को एक जासूसी गुब्बारे का पता चला है और उस पर नज़र रखी जा रही है. यह अभी भी अमेरिका के हवाई क्षेत्र में उड़ रहा है. नोराड (नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड) उस पर करीबी नजर बनाए हुए है.''
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पूरे मामले पर, चीन ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के ऊपर उड़ान भरने वाला एक 'एयरशिप' वास्तव में मौसम विज्ञान और अन्य वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए था. चीन ने इसके साथ ही एयरशिप (AirShip) के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में भटक जाने के लिए खेद व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें-
दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में कम हो रही ठंड, न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा
अडाणी समूह के क्रेडिट प्रोफाइल पर किसी प्रकार का तुरंत प्रभाव नहीं पड़ेगा : रेटिंग एजेंसी Fitch
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं