विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

चीन में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत

शांगली काउंटी में स्थित इस संयंत्र में उत्पादन संबंधी सुरक्षा खामियों को देखते हुए शुक्रवार सुबह ही उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया था.

Also Read in
चीन में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
बीजिंग: चीन के पूर्व चियांग्शी प्रांत में पटाखा बनाने वाले एक संयंत्र में शनिवार को एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि शांगली काउंटी में स्थित इस संयंत्र में उत्पादन संबंधी सुरक्षा खामियों को देखते हुए शुक्रवार सुबह ही उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया था.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट, 2 सुरक्षाकर्मियों सहित 5 की मौत

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के मुताबिक इस आदेश के बावजूद संयंत्र में शाम तक उत्पादन जारी रहा, जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई. खबर में बताया गया है कि इस घटना में सात व्यक्तियों की मौत हो गई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com