विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2014

नाइजीरिया की मस्जिद में विस्फोट, 64 की मौत, 126 घायल : अधिकारी

लागोस:

नाइजीरिया की सबसे महत्वपूर्ण मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 64 लोग मारे गए और 126 लोग घायल हुए हैं। राहत कर्मचारियों ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि कानो शहर की मुख्य मस्जिद पर हमले के बाद महज एक अस्पताल में 64 शव लाए गए हैं और घायलों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया है क्योंकि उसे मीडिया से बातचीत करने की इजाजत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने वाली है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com