विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

दक्षिणी थाईलैंड में बम धमाके में चार रेंजरों की मौत

थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में सेना के एक ट्रक के नजदीक सड़क किनारे हुए बम धमाके में चार रेंजरों की मौत हो गई.

Also Read in
दक्षिणी थाईलैंड में बम धमाके में चार रेंजरों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
बैंकॉक: थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार को शिक्षकों के लिए एक सड़क की सुरक्षा में लगे सेना के एक ट्रक के नजदीक सड़क किनारे हुए बम धमाके में चार रेंजरों की मौत हो गई. मलेशिया की सीमा से लगने वाले इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में एक दशक से अधिक समय से हिंसा जारी है. यहां पर मूल निवासी मलय विद्रोहियों का अधिक स्वायत्तता के लिए बौद्ध-बहुमत वाले राज्य के साथ संघर्ष चल रहा है. यहां पर बम विस्फोट और गोलीबारी की घटनाओं में 6,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से अधिकतर आम नागरिक थे.

यह भी पढ़ें : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

विद्रोही अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं. दक्षिण क्षेत्र के सेना के उप प्रवक्ता कर्नल यूथानम पेचमोआंग ने बताया कि पत्तानी प्रांत में शुक्रवार को हुए विस्फोट में चार रेंजरों की मौत हो गई और एक सहित छह अन्य हो गए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com