विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2017

यात्रा प्रतिबंध पर रोक लगाने वाली हवाई अदालत के फैसले संबंधी अपील पर तीन जज करेंगे सुनवाई

यात्रा प्रतिबंध पर रोक लगाने वाली हवाई अदालत के फैसले संबंधी अपील पर तीन जज करेंगे सुनवाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
होनोलूलू: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध पर रोक लगाने वाले हवाई के संघीय न्यायाधीश के फैसले पर दायर की गई अपील की सुनवाई संघीय अपीली अदालत में तीन न्यायाधीशों का एक पैनल करेगा. नाइंथ यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने शनिवार हवाई के वकीलों की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया था कि मामले की सुनवाई अगले माह 11 न्यायाधीशों का पैनल करे.

आम तौर पर अपीलों की पहले सुनवाई तीन न्यायाधीशों का एक पैनल करता है, इसके बाद यह वृहद पैनल के पास जाती हैं. ट्रंप प्रशासन अमेरिकी जिला जज डेरिक वॉटसन के उस फैसले के खिलाफ अपील कर रहा है, जिसमें उन्होंने छह मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले लोगों के लिए नए वीजा जारी करने की प्रक्रिया को निलंबित करने और अमेरिकी शरणार्थी कार्यक्रम को रोकने के सरकार के निर्णय पर रोक लगा दी थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
3 Judges, Hawaii Ruling Blocking, Travel Ban, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com