विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2018

अमेरिका में तूफान 'माइकल' का कहर, अब तक 29 लोगों की मौत 

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में तूफान माइकल से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है, जबकि समूचे अमेरिका भर में तूफान से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 39 है.

अमेरिका में तूफान 'माइकल' का कहर, अब तक 29 लोगों की मौत 
प्रतिकात्मक चित्र
मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में तूफान माइकल से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है, जबकि समूचे अमेरिका भर में तूफान से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 39 है. फ्लोरिडा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता अल्बटरे मोस्कोसो ने मंगलवार को 'एफे' को बताया कि जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. माइकल से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बे काउंटी है जहां कम से कम 19 लोग मारे गए जिससे मेक्सिको बीच शहर में 10 अक्टूबर को 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान पहुंचा था. मोस्को ने बताया, "माइकल के कारण संचार सुविधाएं बाधित हो गई हैं जिससे मौतों के कारण की विस्तृत जानकारी पता करना मुश्किल है". 

अमेरिका में सदी के सबसे तेज तूफान 'माइकल' से मरने वालों की संख्या हुई 17

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hurricane Michael 2018, Hurricane Michael, Hurricane Michael Toll, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com