विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2012

चीन में 22 स्कूली बच्चों पर चाकू से हमला

मध्य चीन के हेनान प्रांत स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को 22 विद्यार्थियों और एक ग्रामीण को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया।
बीजिंग: मध्य चीन के हेनान प्रांत स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को 22 विद्यार्थियों और एक ग्रामीण को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय ग्रामीण मिन यिंगजून को मामले के संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 7.40 बजे के करीब जिनयांग शहर के वेंशू क्षेत्र स्थित चेनपेंग विलेज प्राइमरी स्कूल में घटी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, चीन में चाकू से हमला, छात्रों पर हमला, China, Knife Attack In China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com