विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

अमेरिका: फ्लोरिडा में चर्च में अंतिम संस्कार के बाद 2 लोगों की गोलीबारी में हुई मौत

फ्लोरिडा के एक चर्च में अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

अमेरिका: फ्लोरिडा में चर्च में अंतिम संस्कार के बाद 2 लोगों की गोलीबारी में हुई मौत
शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई.
  • फ्लोरिडा में चर्च में अंतिम संस्कार के बाद गोलीबारी हुई है.
  • गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है.
  • दो लोग घायल भी हुए हैं.
नई दिल्‍ली:

फ्लोरिडा के एक चर्च में अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई. रिविएरा बीच मियामी के उत्तर में लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित है.

पुलिस ने बताया कि एक 15 वर्षीय किशोर और एक वयस्क शख्स को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि दो अन्य व्यक्तियों को भी गोली मारी गई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस ने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस घटना के बाद एक फेसबुक पोस्ट में, चर्च के वरिष्ठ पादरी टिवुअंट लूपो ने कहा कि 'वे दो अश्वेत युवकों के गोलीबारी में मारे जाने का शोक मना रहे हैं.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Florida Church, Florida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com