विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2017

पाकिस्तान में भारी बारिश से 164 लोग मरे, 165 घायल

एनडीएमए ने कहा कि उन्होंने अभी तक विस्थापित हुए लोगों को 873 टेंट, 1,150 खाने की थैलियां उपलब्ध कराई हैं.

पाकिस्तान में भारी बारिश से 164 लोग मरे, 165 घायल
  • भारी बारिश के कारण लगभग 164 लोगों की मौत हो गई
  • मूसलाधार बारिश से हजारों लोग बेघर हो गए
  • सरकार राहत और बचावकार्य चला रही है
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जून में मॉनसून सीजन शुरू होने के बाद से भारी बारिश के कारण लगभग 164 लोगों की मौत हो गई और 165 से अधिक लोग घायल हो गए. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मॉनसून के सक्रिय होने के बाद से सिंध और पंजाब प्रांत इससे सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं. इस प्रांतों में 38 लोगों की मौत हुई. मूसलाधार बारिश से हजारों लोग बेघर हो गए. एनडीएमए और प्रांतीय सरकार की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं.

पहली बार पाकिस्तान सरकार ने माना, आतंकवादियों का पनाहगार है उनका देश

एनडीएमए ने कहा कि उन्होंने अभी तक विस्थापित हुए लोगों को 873 टेंट, 1,150 खाने की थैलियां उपलब्ध कराई हैं. विभाग ने 590 कंबल और 1,400 स्लीपिंग बैग्स भी वितरित किए हैं. कराची में बाढ़ में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए तीन नावें भी भेजी गई हैं.

बेनजीर हत्या मामले में मुकदमे का सामना करने को तैयार हैं मुशर्रफ, लौटेंगे पाकिस्तान

एनडीएमए ने कहा कि अगले 24 घंटों में पंजाब और सिंध में अधिक बारिश की संभावना है, लेकिन बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि देश की सभी नदियों सामान्य स्तरों पर बह रही हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com