भारतीय पूर्व दिग्गज सुरेश रैना अपने करियर के दौरान युवराज सिंह और धोनी के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए खेले, धोनी और युवराज भारत के ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड साथ में बनाए, खासकर दोनों बल्लेबाज एक साथ मिलकर हर मैच में अहम साझेदारियां निभाते थे. ऐसे में अब सुरेश रैना ने भारत के वर्तमान टीम से ऐसे दो खिलाड़ियों के बारे में बात की है जिसे देखकर उन्हें धोनी और युवराज सिंह की याद आती है. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सफल रन-चेज में अहम भूमिका निभाने वाले युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना सुरेश रैना ने भारत के बेहतरीन मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजों - युवराज सिंह और एमएस धोनी - से की है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नीतीश कुमार रेड्डी की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में तिलक वर्मा के साथ तब तक क्रीज पर डटे रहे, जब तक कि टीम ने जीत हासिल नहीं कर ली. रैना, मिडिल-ऑर्डर में तिलक वर्मा के कौशल से काफी प्रभावित हुए, उन्होंने अपने उन दिनों को याद किया जब वे खुद युवराज और धोनी के साथ लोअर मिडिल-ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे, रैना ने कहा "वह एक ऐसा दौर था जब हम तीनों खिलाड़ी एक खास जोश और जुनून के साथ खेलते थे."
रैना ने ANI से कहा, "भारत इस समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, उदाहरण के लिए तिलक वर्मा को ही ले लीजिए. जब युवी पा, धोनी भाई और मैं नंबर 5, 6, 7 और 8 पर बल्लेबाजी करते थे, तो हममें एक खास जुनून होता था, और मुझे लगता है कि तिलक में भी वही खूबी है. उनकी सोच अलग है और उन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है. वे गेंदबाजी से भी टीम के लिए योगदान दे रहे हैं."
इसके बाद रैना ने नीतीश रेड्डी की बात की, जिनकी निडर बल्लेबाजी ने उनका ध्यान खींचा, उन्होंने आगे कहा, "नीतीश भी अलग तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, और ऐसी सकारात्मक सोच को देखना अच्छा लगता है, साथ ही, भुवनेश्वर कुमार की वापसी को देखना भी काफी अच्छा रहा."
यह भी पढ़ें | 311 रन, 30 छक्के, 27 चौके... दिल्ली के बल्लेबाज ने T20 में जमाया तिहरा शतक
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी के लिए गुरु गंभीर का मास्टरप्लान, सैमसन संग ओपनिंग पर बनी रणनीति
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT, वरुण चक्रवर्ती IN, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई तीसरे T20 की प्लेइंग 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं