विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2016

ग्वाटेमाला में जीका से प्रभावित 105 मामलों की पुष्टि हुई है

ग्वाटेमाला में जीका से प्रभावित 105 मामलों की पुष्टि हुई है
ग्वाटेमाला सिटी: ग्वाटेमाला में कम से कम 105 लोगों के जीका से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। ग्वाटेमाला के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जीका एक ऐसा विषाणु है जिससे नवजात शिशुओं के मस्तिष्क को गंभीर नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की महामारीविद जुडिथ गार्सिया ने जानकारी दी है कि जीका वायरस के संक्रमण के कुल 200 संदिग्ध मामलों में से 105 मामलों की पुष्टि हो गई है। इन 200 में से 68 मामले वर्ष 2015 के हैं।

जुडिथ ने कहा कि पुष्ट मामलों के साथ साथ और भी कई लोगों के भी इससे पीड़ित होने की आशंका है। जीका का संक्रमण एडीज एजिप्टी मच्छर से होता है। इसी मच्छर से डेंगू बुखार और चिकनगुनिया विषाणु का संक्रमण भी होता है। जुडिथ ने कहा कि ग्वाटेमाला की आद्र्र जलवायु इस विषाणु को तेजी से फैलने में मदद कर रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस सप्ताह चेतावनी दी थी कि यह विषाणु अमेरिकी इलाकों में ‘विस्फोटक रूप से फैल’ रहा है और इस साल इससे पीड़ित 30 से 40 लाख मामलों के सामने आने की आशंका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ग्वाटेमाला, जीका वायरस, संक्रमण, Guatemala, Zika Fever, Contagious Disease